फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bathinda boy killed brother in family dispute

बठिंडाः पारिवारिक झगड़े में भाई की जान का दुश्मन बना भाई, गोली मार दी

Tue, 25 Jul 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 25 Jul 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
bathinda boy killed brother in family dispute
gun shot
घरेलू कलह में भाई ही भाई का दुश्मन बन गया। दोनों में इतनी कड़वाहद पैदा हो गई कि भाई ने भाई को जान से मारना मुनासिब समझा और मार दी गोली। घटना पंजाब के बठिंडा की है। गांव रायके खुर्द में घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक हरदीप सिंह की पत्नी संदीप कौर की शिकायत पर आरोपी भाई जसकौर सिंह, उसकी पत्नी सुखदीप कौर और उसके बेटे गुरमेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक हरदीप सिंह की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि उनके घर में विवाद चल रहा था। आरोपी उसके पति के साथ पहले से ही रंजिश रखता था। 23 जुलाई को उनके घर में फिर से क्लेश हो गया। इस पर आरोपी ने अपनी 12 बोर की पिस्तौल से उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने में आरोपी की पत्नी और बेटे का भी हाथ है। थाना नंदगढ़ पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह का कहना था कि पुलिस ने संदीप कौर के बयान पर आरोपी भाई और उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed