फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   banned drug Recovered from doctor of Mukut hospital

मुकुट अस्पताल के डॉक्टर से मिली प्रतिबंधित दवा

Thu, 14 Aug 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
banned drug Recovered from doctor of Mukut hospital

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सेक्टर-34 के मुकुट अस्पताल में छापा मारकर मनोचिकित्सक के पास से 71 हजार 200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है।

विज्ञापन


बरामद गोलियां ब्यूपिन फोर्ट नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुटाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। मुकुट अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अश्विन मोहन यह गोलियां को मरीजों को देकर मोटी कमाई कर रहा था।
विज्ञापन


एनसीबी ने डॉ. अश्विन मोहन के सेक्टर-28 स्थित घर पर छापा मारकर 58 लाख कैश बरामद किया है। एनसीबी ने अश्विन मोहन के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी को सूचना मिली कि नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए दी जाने वाली ब्यूपिन-फोर्ट दवा सेक्टर-34 स्थित मुकुट अस्पताल का डॉ. अश्विन मोहन आम लोगों को दे रहा है। सूचना मिलने के बाद बुधवार रात को एनसीबी टीम ने अस्पताल में छापा मारा।


डॉ. अश्विन के कैबिन से ब्यूपिन कोर्ट की 71 हजार 200 गोलियां बरामद हुईं। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि डाक्टर के पास बरामद हुई गोलियां सिर्फ नशा मुक्ति में नशा छुड़वाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

इसके अलावा इन गोलियां का इस्तेमाल कोई नहीं कर सकता। एनसीबी ने अश्विन मोहन को राउंडअप कर दवा के बारे में पूछताछ की। एनसीबी ने डाक्टर पर मामला दर्जकर गिरफ्तारी को लेकर लीगल सलाह ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed