फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bag full of 18 Lakh Rupees Snatched in Ludhiana

लुधियानाः दो युवकों ने फायरिंग करके एजेंट से लूटे 18 लाख, जमा कराने जा रहे थे

Wed, 21 Mar 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 21 Mar 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Bag full of 18 Lakh Rupees Snatched in Ludhiana
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
बैंक में कैश जमा करवाने आए कलेक्शन कंपनी के कर्मियों से क्रेटा कार सवार दो लुटेरों ने फायरिंग करते हुए 18 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पंजाब के लुधियाना में एमबीडी माल के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर वारदात अंजाम दी गई। गोली चलने की कोशिश करने पर लुटेरों कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी बंदूक छीनने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड ने स्विफ्ट कार  से बाहर निकल लुटेरों पर फायर किया।  तब तक लुटेरे अपनी क्रेटा पर बैठ फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


वारदात का पता चलने के बाद पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके, डीसीपी (क्राइम) गगनअजीत सिंह, एडीसीपी (क्राइम) रत्न सिंह बराड़, एडीसीपी -3 गुरप्रीत सिंह पुरेवाल, एसीपी गुरप्रीत सिंह, एसीपी सुरिंदर मोहन, सीआईए 1-2 और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंक के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। फिलहाल पुलिस सिक्योरिटी गार्ड समेत कंपनी के दो मुलाजिमों को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। वारदात दोपहर 2 बजे की है।
विज्ञापन


फिरोज गांधी मार्केट में एसआईपीएल सिक्योर ट्रांस नाम के कलेक्शन कंपनी है। यह फर्म प्राइवेट कंपनियों से कैश इक्ट्ठा कर बैंक में जमा कराती है। मंगलवार क  कर्मचारी प्रवेश कुमार, ड्राइवर मंगत सिंह और सिक्योरिटी गार्ड आत्मा राम कंपनी की स्विफ्ट पर शहर में कैश इक्ट्ठा किया। इसके बाद दोपहर को  एमबीडी माल के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक में पैसे जमा करवाने गए। प्रवेश कुमार ने बताया कि बैंक के बाहर उनकी स्विफ्ट आकर रूकी। वह कैश बैग लेकर स्विफ्ट से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर मंगत सिंह और सिक्योरिटी गार्ड आत्मा राम अभी कार के अंदर ही था। वह बैग लेकर बैंक की तरफ जा रहा था। इस बीच पीछे से एक युवक आया। उसने उसके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने गोली चला दी। यह देख कर सिक्योरिटी गार्ड अपनी गन लेकर कार से बाहर निकलने लगा। इस पर लुटेरे का दूसरा साथी कार में बैठे सिक्योरिटी गार्ड से उलझने लगा। उसने सिक्योरिटी गार्ड की गन छीनने की कोशिश की। इस बीच बैग छीन रहे लुटेरे ने दूसरा फायर कार की तरफ किया।


गोली कार के पीछे वाले दरवाजे पर लगी। इस दौरान लुटेरों ने बैग छीन लिया और भाग कर पीछे खड़ी क्रेटा गाड़ी में बैठ गए। सिक्योरिटी गार्ड आत्माराम ने कार बाहर आकर लुटेरों की गाड़ी पर फायर किया। लुटेरे  वेरका मिल्क प्लांट की तरफ फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने बताया कि क्रिएटा कार में लूट की वारदात को अंजाम देने आए व्यक्ति  कितने थे, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बैंक के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed