फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Exposed Sant Rampal Sexual and Bedroom Life

खुलासाः रामपाल के बेडरूम में घंटों बिताती थी बबीता

Thu, 11 Dec 2014 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Dec 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
Babita Exposed Sant Rampal Sexual and Bedroom Life

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार रामपाल की यौन संबंधों के बारे में सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। रामपाल की सहयोगी बबीता ने ये बातें पुलिस को दिए बयान में ही हैं।

विज्ञापन


मेल टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, बबीता ने पुलिस को बताया कि वह रामपाल की बेहद खास अनुयायी थी। बबीता को ही रामपाल और उसके बेटे के कमरे में जाने की अनुमति थी।
विज्ञापन


रामपाल बबीता के साथ बंद कमरे में कई-कई घंटे रहता था। इस दौरान किसी को भी कमरे में आने की अनुमति नहीं थी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान रामपाल के कमरे से प्रेगनेंसी किट और अन्य दवाएं भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता रामपाल के बेटे के साथ उसके कमरे में रहती थी, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। रामपाल ने बबीता के अकाउंट में 10 लाख रुपये भी फिक्सड डिपॉजिट के रूप में जमा कराए थे। रामपाल के आश्रम में कई महिलाएं बतौर केयर टेकर काम करती थीं, जिन्हें सिद्धिकाएं कहा जाता था। इनमें से कुछ को ही रामपाल के कमरे में जाने की इजाजत थी।

आश्रम का संचालन करती थी बबीता

Babita Exposed Sant Rampal Sexual and Bedroom Life

खास अनुयायी बबीता करौंथा कांड में रामपाल के जेल जाने के बाद से आश्रम का संचालन भी करती थी। जब तक रामपाल जेल में रहे महिला अनुयायियों को निर्देश देने संबंधी जिम्मेदारी उसके पास थी।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार बबीता ने बताया है कि वह वर्ष 2002 से आश्रम से जुड़ी थी। रामपाल की शरण में वह उसके फूफा के माध्यम से आई थी। सबसे पहले बबीता के फूफा ने करौंथा आश्रम में रामपाल से मुलाकात करवाई। धीरे-धीरे वह रामपाल की खास अनुयायी बन गई।

जब रामपाल जेल में चला गया तो उसने विश्वसनीयता का परिचय दिया और अच्छे ढंग से आश्रम का संचालन किया। इसके बाद से ही वह रामपाल की विश्वासपात्र बन गई। रामपाल ने उसे अपने आलीशान बंगले में ही रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed