{"_id":"5b03bedc4f1c1bd4408b6f2e","slug":"baba-kanhanath-math-mahant-shot-by-scoundrels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः बाबा कान्हा नाथ मठ के महंत को गोली मारी, लूटकर ले गए नकदी और जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपतः बाबा कान्हा नाथ मठ के महंत को गोली मारी, लूटकर ले गए नकदी और जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 22 May 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के गांव करेवड़ी स्थित बाबा कान्हा नाथ मठ में देर रात सात बदमाशों ने महंत को गोली मार दी और नकदी-जेवर लूट ले गए। मठ के महंत नरेंद्र योगी पर फायर कर साढ़े छह लाख की नकदी, जेवर व लाइसेंसी हथियार लूट लिए गए । गोली उनके पैर को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। बदमाशों ने करीब पौने दो घंटे तक मठ में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने तीन हवाई फायर कर दहशत फैलाने के साथ ही महंत व उनके शिष्यों को बंधक बनाकर मारपीट की। वहां दो कुत्ते भौंकने लगे तो उनको भी गोली मार दी।
इस वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए तो महंत ने तड़के चार बजे बंधन मुक्त होकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। वहीं घटना को लेकर शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष हरकेश शर्मा ने विरोध जताया है। बाबा कान्हा नाथ मठ के महंत नरेंद्र योगी शिवा सेना के प्रदेश प्रमुख (साधु विंग) भी हैं। वह रविवार रात को मठ में सो रहे थे। उनके साथ वाले कमरे में शिष्य सोनू नाथ व राजन नाथ के अलावा भक्त रमेश मौजूद था।
मठ में देर रात करीब डेढ़ बजे सात हथियार बंद बदमाश घुस आए, जिनके चेहरे पर कपड़ा बंधा था। उन्होंने मठ में घुसते ही सोनू नाथ, राजन नाथ व रमेश को उनके कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने उनके साथ जमकर मारपीट की। बाद में उन्होंने महंत नरेंद्र योगी के कमरे के शीशे के गेट को तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने महंत को बंधक बनाकर अलमारी में रखे 6.5 लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक, महंत की सोने व चांदी की चेन, अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर बदमाशों ने महंत पर गोली चला दी, जिससे उनके पैर में छर्रा लग गया। बदमाशों ने मठ में करीब पौने दो घंटे तक उत्पात मचाया और फरार हो गए। महंत ने बंधन मुक्त होकर तड़के चार बजे पुलिस को मामले से अवगत कराया। जिस पर मोहाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमले में छर्रा लगने से घायल हुए महंत नरेंद्र योगी को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया।
मामले में महंत के बयान पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों ने रात को मठ के पास पीछा करने पर दो कुत्तों को भी गोली मार दी। मामले की सूचना पर एएसपी राजीव देशवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महंत की बंदूक मठ के बाहर बरामद की है। वहीं घटना को लेकर शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष हरकेश शर्मा ने विरोध जताया है। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
बाबा कान्हा नाथ के मठ में रविवार की देर रात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। महंत को पैर में छर्रा लगा है और उनके व तीन शिष्यों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
- नवीन कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना