फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto Driver Murdered in Pathankot

Pathankot: सवारी चढ़ाने के विवाद में ऑटो चालक की हत्या, सात लोगों ने तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट

Thu, 06 Jun 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 02:27 PM IST
सार

ऑटो चालक सन्नी की कुछ दिन पहले अपने मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ ऑटो में सवारियां चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। परिवार का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने सन्नी की हत्या की है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Auto Driver Murdered in Pathankot
मृतक सन्नी - फोटो : फाइल

विस्तार

पठानकोट के ढांगू रोड पर सात लोगों ने मिलकर एक ऑटो चालक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक सन्नी के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ ऑटो में सवारिया चढ़ाने को लेकर कुछ समय पहले बहसबाजी हुई थी।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने सन्नी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और हमलावरों पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाना शुरू कर दिया है। हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed