फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto Driver Firing Issue, Another Accused Arrest

ऑटो चालक पर गोली चलाने वाला दूसरा आरोपी काबू

Sat, 08 Feb 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
Auto Driver Firing Issue, Another Accused Arrest
आटो में अपने ही साथी पर गोली चलाकर उसे मारने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में सेक्टर-31 पुलिस एक आरोपी इस्तकर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रोशन मूल निवासी यूपी के मुज्जरफनगर के गांव बुकरहरी के मोहल्ला पाठा लाल का है। पुलिस ने आरोपी को गांव बुड़ैल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह था मामला
बुडैल निवासी ऑटो चालक विजय कुमार 8 जनवरी की रात सेक्टर-20 के गुरुद्वारा के पास से गुजर रहा था। तभी तीन युवकों ने उसका ऑटो रोकर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह उससे आटो के किराए को लेकर बहस करते रहे। ऑयरन मंडी चौैक पर पहुंचने पर तीनों युवकों में से एक युवक ने आटो बाथरूम करने के लिए आटो रुकवाया। तीनों युवक आटो से नीचे उतरे और उन्होंने विजय को पकड़ कर पीछे खींच लिया और पीछे वाली सीट पर बैठा लिया। इसके बाद तीनों युवक उससे मारपीट करने लगे।


दो अज्ञात युवक उसके अगल-बगल बैठ गए। जबकी उनका तीसरा साथी नकुल उसके सामने ड्राइवर वाली सीट पर आगे बैठ गया।

कुछ देर बाद अगल-बगल बैठे दोनों युवकों ने उसकी कनपटी में देशी कट्टा तान दिया, साथ में बैठे एक युवक ने फॉयर किया, लेकिन वह चला नहीं, जबकी दूसरे युवक ने उस पर फिर फॉयर किया, लेकिन गोली उसके दोस्त नकुल के लग गई थी।

इसके बाद दोनों आरोपी युवक मौके से भाग गए थे। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed