{"_id":"c90459511cda48ceffcc69ab75f926fd","slug":"attempt-to-rape-with-sister-of-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की ननद से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की ननद से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, कनीना (महेंद्रगढ़)
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में बहन के घर आए एक युवक ने भाई ने बहन की नाबालिग ननद से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अजय निवासी नीमराणा (राजस्थान) बीते दिनों कस्बे में अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी बहन और उसकी मां को हांसी जाने के लिए बस में बैठाकर रवाना किया और खुद वापस बाइक पर अपनी बहन के घर आ गया।
विज्ञापन
उसकी बहन की नाबालिग ननद घर पर अकेली थी। युवक ने उससे अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर अजय मौके से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन