फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape with daughter

नाबालिग बेटी से करने चला पाप, हैवान बाप

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with daughter

एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से दुराचार करने की कोशिश की। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर उसके सौतेले पिता पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता इलाके में स्थित एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ने करीब ढाई वर्ष पहले पीड़िता की मां से शादी की थी। आरोपी नाबालिग पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को उसकी मां काम पर चली गई। घर में मौजूद अन्य बच्चों को उसने पैसे देकर बाहर सामान लेने के लिए भेज दिया। इस दौरान नाबालिग घर में अकेली थी तो आरोपी ने उससे दुराचार की कोशिश की।

बीएसएफ के एएसआई ने बच्ची से किया छेड़छाड़

attempt to rape with daughter

वहीं पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) में पुलिस ने बारह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में बीएसएफ के एएसआई (स्टेनो) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्ची भी बीएसएफ जवान की है।

हनुमानगढ़ रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल की छावनी निवासी एएसआई स्टेनो रजनीश कुमार पर वहीं के निवासी एक कांस्टेबल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नगर थाना नं. 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

शादी का झांसा देकर युवती को भगाया

बठिंडा। पुलिस ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक हरे राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की की माता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एक फैक्टरी में काम करती है और वहीं पर हरे राम भी उसके साथ काम करता था। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed