फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape with child and disabled minor, beating

8 साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास, जमकर हुई धुनाई

Sun, 23 Aug 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 23 Aug 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with child and disabled minor, beating

आठ साल की मासूम बच्ची और निशक्त नाबालिग लड़की पर व्यक्ति ने डाली हवसी नजर तो लोगों ने सिखाया सबक। मामला पंजाब के जालंधर का है। एक आठ साल की बच्ची और निशक्त नाबालिग से दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दोनों वारदातों में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उन पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने एक घर में घुस आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


वहीं, एक व्यक्ति ने एक निशक्त नाबालिग से दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भार्गव कैंप के रहने वाले अश्विनी कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। एसीपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में जेठ ने किया दुराचार का प्रयास

attempt to rape with child and disabled minor, beating

वहीं पटियाला में ससुर का हालचाल पूछने पहुंची महिला से जेठ ने दुराचार करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने सदर नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति किसी मामले में पटियाला जेल में बंद है। इस कारण वह मायके मेंर रह रही है। पिछले दिनों ससुर की तबीयत खराब हो गई। हालचाल पूछने के लिए वह ससुराल घर आई। रात को जेठ की लड़कियों के कमरे में सो गई।

सुबह मोबाइल चार्ज करने के लिए जब दूसरे कमरे में गई तो वहां जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed