फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to kidnap of wife from home, husband arrested

मायके से पत्नी को किडनैप कर ले जाते पति गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला Updated Sat, 30 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap of wife from home, husband arrested

पिंजौर में मायके से पत्नी को किडनैप कर ले जाते हुए पुलिस ने उसके पति और साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम फिल्मी अंदाज में दिया। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र उर्फ पिंटू, अमित, यूनस और सतपाल निवासी गांव रादौर सहारनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के चौणा चौक के पास कालोनी में यूपी नंबर की स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग आए और एक महिला को जबरदस्ती उठा कर भागे। महिला को गाड़ी में जबरन बैठाते हुए कालोनी के कुछ लड़कों ने देखा और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लड़कों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस कंट्रोल रूम से जैसे ही अपहरण का मैसेज फ्लैश होता है, ट्रैफिक कंट्रोल पर तैनात राइडर शहर को घेर लेते हैं।

मुख्य बाजार पिंजौर से गुजरती हुई स्कॉर्पियो का पीछा कर उसे पिंजौर गार्डन के पास रोक लेते हैं। इसके बाद मौके पर पिंजौर थाना पुलिस पहुंची और गाड़ी में सवार आरोपियों को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले आई।

क्या कहना है पीड़ित महिला के पिता का

पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि वह शहर में मुंशी का काम करता हैं। लड़की की शादी वीरेंद्र उर्फ पिंटू निवासी गांव रादौर जिला सहानपुर के साथ 2014 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही लड़की को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। जब उसे इस बात का पता चला तो वे अपनी लड़की को वापस पिंजौर ले आए। ससुराल पक्ष द्वारा उसकी लड़की को तंग करने की शिकायत महिला थाना पंचकूला में दे रखी है। घटना के वक्त वह काम पर था कि पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी लड़की को जबरदस्ती कुछ लोग उठा कर ले गए हैं।

क्या कहना है पुलिस का:
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती को उसका पति उठा कर ले गया है। सूचना के आधार पर शहर में नाकेबंदी की गई और स्कॉर्पिर्यो समेत लड़की के पति को पिंजौर गार्डन के पास काबू कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की और आरोपी युवक वीरेंद्र उर्फ पिंटू पति पत्नी हैं। पीड़ित पक्ष लड़की को ससुराल भेजना नहीं चाहता, जबकि लड़का उसे ले जाना चाहता है। इसी को लेकर मामला महिला थाने में विचाराधीन है।


क्या कहना है लोगों का:
मामला चाहे पति पत्नी का है। जब मामला महिला थाने में विचाराधीन है तो बिना पुलिस और महिला के परिवार को जानकारी दिए बिना इस तरह से लड़की को जबरदस्ती उठा ले जाना गलत है। यदि पुलिस मुस्तैदी न दिखाती तो आरोपी शहर की सीमा से बाहर चले जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed