फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt for kidnap of teenager girl from home

घर में जबरन घुसकर युवती को उठाया और...

Fri, 05 Dec 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Dec 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
attempt for kidnap of teenager girl from home

कई दिनों से स्कूली छात्रा को परेशान कर रहा मनचला फिल्मी स्टाइल में लड़की के घर में घुसकर उसके अपहरण का प्रयास किया। परिजनों के आने पर आरोपी लड़की को लेकर छत पर गया और वहां से उसे नीचे धक्का दे दिया। छत से गिरने पर लड़की के पैर में फ्रेक्चर हो गया। घटना हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव की है।

विज्ञापन


लड़की को फेंकने के बाद युवक भी छत से कूद गया और लड़की को उठाकर भागने लगा। ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी लड़की को खेत में पानी के खाल के पास छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपी स्कूल आते-जाते समय लड़की के साथ छेड़छाड़ करता रहता था और उसका पीछा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ कमरे में सोई हुई थी

attempt for kidnap of teenager girl from home

थाना सदर पुलिस को दिए बयान में पीड़ित दसवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि उसके पीछे गांव का ही एक युवक पड़ा हुआ था, वह काफी समय से स्कूल से आते-जाते समय उसे छेड़ता था, और उसका पीछा किया करता था।

जिसका पीड़ित लड़की ने कई बार विरोध किया और परिजनों को भी बताया। परिजनों ने इसको लेकर पंचायत भी कराई थी, परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शनिवार रात को जब लड़की के भाई और पिता घर पर नहीं थे, लड़की अपने कमरे में अपनी मां के साथ कमरे में सोई हुई थी।

आरोपी छत के रास्ते सीढ़ियों से होता हुआ कमरे तक आया और दरवाजा खटखटाया। आहट होने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसकी मां को धक्का दिया और गला दबाने का प्रयास किया। उसने बीच-बचाव किया तो आरोपी उसका हाथ पकड़ कर छत पर ले गया और वहां से उसे नीचे धक्का दे दिया। इस बीच उसकी मां भी छत पर आ गई तो वह भी छत पर से कूद गया।

लड़की को उठा खेतों की ओर दौड़ पड़ा

attempt for kidnap of teenager girl from home

लड़की की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा होने लगे और उसके घर की ओर दौड़ पड़े। उधर छत से फेंकने के कारण लड़की के पैर में फ्रेक्चर हो गया।

आरोपी ने लड़की को उठा लिया और खेतों की ओर दौड़ पड़ा, जब ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वह लड़की को खेत में बने पानी के खाल में फेंक कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची लड़की की मां और ग्रामीणों ने घायल लड़की को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, और पुलिस को सूचना दी।

कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी ने बताया कि एक युवक लड़की के घर घुस आया था और जबरदस्ती लड़की को ले जाने का प्रयास किया, लड़की को छत से धक्का देने के बाद खुद भी कूद गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लड़की को संभाला और उसे अस्पताल ले आए। लड़की के बयान दर्ज कर लिए गये हैं और जल्द ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed