{"_id":"5f3d7c218ebc3e3cb409fd28","slug":"attacked-on-two-warden-and-deputy-superintendent-with-brick-and-stones-in-patiala-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पटियाला जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट समेत दो वार्डनों पर ईंट-पत्थरों से हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: पटियाला जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट समेत दो वार्डनों पर ईंट-पत्थरों से हमला, घायल
Thu, 20 Aug 2020 12:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला की सेंट्रल जेल में बुधवार को गुप्त सूचना पर बैरकों में चेकिंग करने गए डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और दो वार्डनों पर हवालातियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। खबर लिखे जाने तक थाना त्रिपड़ी पुलिस ने 9 हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी, जबकि घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एसआई जग्गा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट व दो वार्डन बैरकों में चेकिंग करने गए थे। वहां छिपाकर रखे दो मोबाइल जेल स्टाफ को बरामद हुए। इनको बरामद करके जब तीनों जेल मुलाजिम वापस आने लगे तो 9 हवालातियों ने ईंट व पत्थरों के साथ जेल स्टाफ पर हमला कर दिया। बाकी के जेल स्टाफ ने पहुंचकर हवालातियों पर काबू पाया। तुरंत घायल जेल मुलाजिमों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन