{"_id":"609abc568ebc3e929b104057","slug":"attacked-on-narcotics-cell-team-at-khanna-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना: नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला, पिस्तौल से एएसआई को किया घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खन्ना: नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला, पिस्तौल से एएसआई को किया घायल, मामला दर्ज
Wed, 12 May 2021 12:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 May 2021 12:18 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार खन्ना की नारकोटिक्स सेल की टीम हाइटेक नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी हमलावर सफेद रंग की कार में सवार होकर आए। जब पुलिस ने जांच के लिए उनकी कार रोकी तो हमलावरों ने एएसआई सुखदेव सिंह के चेहरे पर अपनी रिवाल्वर का पीछे का हिस्सा मार दिया। वहीं दूसरा युवक हवलदार सुखजीत सिंह से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
खन्ना के दोराहा जीटी रोड के ऊपर बने हाइटेक नाके पर खन्ना पुलिस की नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने एएसआई की पिस्तौल छीन ली और उन्हें घायल कर पिस्तौल हवा में लहराते हुए फरार हो गए। हमले में एएसआई सुखदेव सिंह और हवलदार सुखजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दोराहा के राजवंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोराहा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खन्ना की नारकोटिक्स सेल की टीम हाइटेक नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी हमलावर सफेद रंग की कार में सवार होकर आए। जब पुलिस ने जांच के लिए उनकी कार रोकी तो हमलावरों ने एएसआई सुखदेव सिंह के चेहरे पर अपनी रिवाल्वर का पीछे का हिस्सा मार दिया। वहीं दूसरा युवक हवलदार सुखजीत सिंह से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
हमले में एएसआई सुखदेव के चेहरे पर 10 टांके लगे हैं। आंख पर भी चोट आई है। एसपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। वहीं, डीएसपी पायल मनजीत सिंह का कहना है कि जांच के लिए टीमें भेजी दी गई है।
विज्ञापन