फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked on ASI and Home Guard jawan in Jalandhar with petrol bomb

जालंधर में पेट्रोल बम से एएसआई और होमगार्ड जवान पर हमला, आरोपी को घेरकर पुलिस ने दबोचा

Mon, 06 Apr 2020 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Attacked on ASI and Home Guard jawan in Jalandhar with petrol bomb
हमले में घायल पुलिसकर्मी।

जालंधर के नूरमहल में गश्त कर रही पुलिस पार्टी पर एक शराब तस्कर ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया और बाद में खेतों में छिप गया। हमले में एक एएसआई और एक होमगार्ड जवान झुलस गया, जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। 

विज्ञापन


घटना गांव पंडोरी जगीर में उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी बाइक पर गश्त कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने खेत को घेरकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर लिया है। घायलों की पहचान एएसआई सरूप सिंह और होमगार्ड रछपाल सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है। सोमवार को दोनों मुलाजिम बाइक से जा रहे थे कि गांव पंडोरी जगीर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने मुलाजिमों को देखकर उन पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों मुलाजिम बुरी तरह से झुलस गए। बाद में हमलावर खेतों की तरफ भागकर छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है। रविवार को दोनों पुलिस मुलाजिमों को शिकायत मिली थी कि आरोपी शराब बेचता है, जिसके बाद मुलाजिमों ने उसे चेतावनी दी थी। इस बात से आरोपी खफा था और उसने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ तस्करी का कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed