प्रेगनेंट महिला पर डंडों से हमला, गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में गर्भवती महिला पर हमला कर गंभीर रुप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि उसका दूसरा नाबालिक साथी फरार है।
रविवार शाम को डड्ड्माजरा के रहने वाले पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दी कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले दो लड़कों ने उसकी गर्भवती बहन के साथ छेड़छाड़ की और उस पर डंडों से हमला किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसको जीएमएसएच -16 में भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, दूसरी तरफ मलोया थाने के एसएचओ राम रतन शर्मा का कहना है कि अभी पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। जब मेडिकल रिपोर्ट में पिटाई की वजह से गर्भपात की पुष्टि हो जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। मामले में जसविदंर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका दूसरा नाबालिग साथी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।