{"_id":"57a627c24f1c1bc3762bbc04","slug":"attack-on-family-members-of-killed-boy-sector-25-murder-case-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सरेराह बेटे को मारा, अब परिवार निशाने पर, खाकी का खत्म हो रहा खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले सरेराह बेटे को मारा, अब परिवार निशाने पर, खाकी का खत्म हो रहा खौफ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:24 PM IST
chandigarh murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में अब खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में सेक्टर 25 में हथियारबंद युवकों ने एक युवक का सरेराह बीच बाजार कत्ल कर दिया था। अब मारे गए युवक का परिवार निशाने पर है। पिछले दिनों सेक्टर 25 में बीच बाजार मारे गए युवक विकास के घर के बाहर शुक्रवार देर रात करीब 30-40 हथियार बंद युवक एकत्र हो गए। परिजनों ने उनको देखते ही 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और वे चले गए।
विकास के परिजनों ने शनिवार को सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है कि रात करीब 12 बजे उन्होंने घर के आसपास करीब 40 युवकों को तलवारों , डंडों और अन्य हथियारों के साथ देखा। उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस की जिप्सी को आते देख वो वहां से चले गए। जिसके बाद विकास के घर के बाहर एक पुलिस जिप्सी और एरिया में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ये पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजू के समर्थक थे। जो कि उसकी गिरफ्तारी का बदला लेने आए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल भी पहुंचे।
अवैध शराब बेचने वालों के गैंग
कालोनी वालों का कहना है कि सेक्टर 25 में अवैध शराब बेचने वालों के गैंग बने हुए है। पुलिस को कई बार शिकायत दी गई लेकिन इनके ऊपर कोई अंकुश नही लगा पाया। इन गैंग के सदस्यों में आए दिन झगड़े होते रहते है। वे युवकों को अपने अपने गैंग में जबरदस्ती शामिल करने की कोशिशे करते रहते है। जिस वजह से कई बार इलाके में खूनी संघर्ष हुए है। लोग तो कहते है कि पुलिस को पता है कि इलाके में कौन शराब बेचता है, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस घबराती है।
विज्ञापन