फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on chairperson of Punjab State Women Commission in Panipat

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की गाड़ी को मारी टक्कर...पीछा भी किया

Wed, 06 Feb 2019 12:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
attack on chairperson of Punjab State Women Commission in Panipat
मनीषा गुलाटी

दिल्ली से शादी समारोह से चंडीगढ़ लौट रही पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन को बीए व बीसीए के छात्रों ने 18 किलोमीटर तक परेशान किया। दोनों छात्रों ने चेयरपर्सन की कार का समालखा से पीछा करना शुरू किया था और पानीपत सिटी थाना तक बार बार उनकी कार को ओवरटेक करते रहे और गाड़ी को रूकवाते रहे। आरोपियों ने उनकी पायलट गाड़ी को दो बार टक्कर मारी और उनके सिक्योरिटी गार्ड को गंदे इशारे भी किए। इस वक्त उनके साथ छह सिक्योरिटी गार्ड थे। 

विज्ञापन


चेयरपर्सन ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। आरोपी छात्र सिटी थाना के सामने से अपनी कार लेकर फरार हो गए। मामले में वाहवाही लूटने के लिए पुलिस ने चेयरपर्सन से दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की पेशकश कर दी। इस पर चेयरपर्सन ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि युवकों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का ही केस दर्ज हो। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई। पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि वो दिल्ली में एक शादी समारोह गई थी। वहां से वो साढ़े पांच बजे निकली थी। जैसे ही वो समालखा के पास पहुंची तो एक स्विफ्ट कार ने उनका पीछा करना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में दो युवक सवार थे। दोनों युवक लापरवाही से गाड़ी चलाते रहे और उनकी गाड़ी को बार बार ओवरटेक करते और उनकी गाड़ी के सामने आकर अपनी कार की स्पीड कम कर देते। युवकों ने दो बार उनकी पायलट गाड़ी को टक्कर भी मारी। गाड़ी उनका बेटा चला रहा था। युवकों ने उनके सिक्योरिटी गार्ड को भद्दे इशारे भी किए। इसके बाद उनकी सिक्योरिटी गाड़ी उनकी गाड़ी से पीछे हो गई।

पानीपत तक युवकों ने उनका पीछा किया और अजीब हरकतें की। उन्होंने पानीपत सिटी थाना के सामने पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस काफी देर के बाद पहुंची। तब तक युवक वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस व सीआईए मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनकी शिकायत पर दोनों युवकों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 दोनों युवकों की पहचान पानीपत के सिद्धार्थ नगर के लवप्रीत सिंह व गुरूविंद्र सिंह के रूप में हुई। लवप्रीत बीए का छात्र है जबकि गुरूविंद्र सिंह बीसीए का छात्र है और गाड़ी का मालिक है। इससे पहले दोनों छात्रों का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। इस घटना की दिन भर शहर में चर्चा  रही।  

अब पुलिस बात को घूमा रही है: गुलाटी
युवकों ने समालखा से पानीपत तक उनका पीछा किया उनकी पायलट गाड़ी को दो बार टक्कर मारी। कई बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और लापरवाही से ड्राइविंग की। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस युवकों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करना चाहती थी। इस पर उन्होंने पुलिस को फटकारा भी। अब पुलिस बात को घूमा रही है। युवकों ने ऐसा क्यों कि ये पता नहीं चल पाया है। -मनीषा गुलाटी, चेयरपर्सन महिला आयोग, पंजाब 

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया: वत्स 
महिला आयोग की चेयरमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चेयरमैन ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों पर गाड़ी को लापरवाही से चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। -सतीश वत्स, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।

शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के लिए कहा गया था: कुमार
पुलिस शिकायत के आधार पर काम कर रही थी। पुलिस को शिकायत में बताया गया था कि लड़के चेयरपर्सन की ओर भद्दे इशारे करके भागे हैं। इसलिए उन्हें लगा कि छेड़छाड़ का केस बनता है। बाद में केस लापरवाही से गाड़ी चलाने का बना है। पुलिस तो कार्रवाई करने व न करने पर दोनों दशा में फंसती है। -सुमित कुमार, एसपी  पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed