फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack in Ranjeetpur post and Fire on many vehicles

चौकी पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए 'आप' लोकसभा प्रभारी, बाइक और कार भी तोड़ी

Sat, 18 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर-बिलासपुर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर-बिलासपुर (हरियाणा) Updated Sat, 18 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Attack in Ranjeetpur post and Fire on many vehicles
पुलिस चौकी में किया गया हमला
रणजीतपुर चौकी में मारपीट के आरोपी रानीपुर निवासी सुमित को छुड़ाने को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई। झड़प के दौरान ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह व ई हेड कांस्टेबल मुनीश की वर्दी फाड़ दी। गुस्साए ग्रामीणों ने यहां पुलिस की तीन गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी में आग लगाने की बात कहकर ग्रामीणों ने चौकी में खड़ी बाइक को आग लगा दी। आग चौकी में न फैल जाए, इससे पहले पुलिस कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन


झड़प के बाद ग्रामीण हवालात में बंद मारपीट के आरोपी को छुड़ा ले गए। झड़प में दो हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा प्रभारी अमरपाल आर्य व आरोपी युवक के परिजनों सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए 30-35 ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में फरार आरोपी सुमित के बारे में पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

Attack in Ranjeetpur post and Fire on many vehicles
चौकी में की गई तोड़फोड़
बिलासपुर थाने के अंतर्गत रणजीतपुर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को रणजीतपुर अड्डे रानीपुर निवासी अकरम पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया था। मामले में 13 जुलाई को रानीपुर निवासी सुमित पर मारपीट का केस दर्ज किया गया था। गुरुवार शाम को वे सुमित को  गिरफ्तार करके चौकी में लाए और कमरे में बिठाकर उससे पूछताछ करने लगे। उसके साथ ई हेड कांस्टेबल मनीष कुमार भी थे।

तभी आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा प्रभारी रानीपुर निवासी अमरपाल आर्य, सुमित के पिता जय प्रकाश, ताया धर्म सिंह उर्फ धम्मु, रानीपुर निवासी काला, शेरगढ़ निवासी रिंकु व 20/25 अन्य लोगों के साथ लेकर डंडे व लाठियां लेकर पुलिस चौकी में आए।

 आते ही आरोपी अमरपाल ने कहा कि आप सुमित को मेरे से बिना पूछे क्यों पकड़ कर लाए हो। आरोपियों ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ बहस बाजी करने शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कई बार सुमित को पेश करने को कहा गया, लेकिन आज तक सुमित को पेश नहीं किया गया। इतना कहते ही अमरपाल ने आवाज मारकर कहा कि सुमित को पुलिस हिरासत से छुड़ा लो और बाहर ले आओ, मैं देखता हूं कि हमें कौन रोकता है और जो भी हमारे सामने आएगा उसको जान से मार देंगे। 

Attack in Ranjeetpur post and Fire on many vehicles
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
सभी पुलिस कर्मियों ने सुमित को छुड़ाने से आरोपियों को रोकना चाहा तो उनके साथ हाथापाई व धक्का मुक्की करने लगे। आरोपियों ने उसके व ई हैड कांस्टेबल मुनीष के साथ मारपीट करके उनकी वर्दी फाड़ दी और पुलिस हिरासत से सुमित को छुड़ा लिया। सुमित बाहर लोगों में से दौड़ गया। सुमित के बाहर आते ही अमरपाल ने अपने साथियों सहित चौकी में पथराव कर दिया।

चौकी के बाहर खड़ी सरकारी गाड़ी के पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए और पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करनी शुरू कर दी। अमरपाल ने टेलीफोन करवा कर सुमित की माता राजेश व सुमित की ताई कमलेश व सुमित की दादी इंद्रो को बुला लिया और सुमित का चाचा बलजिंद्र व भाई महीपाल भी साथ आ गए। 

आरोप है कि इन्होंने भी चौकी में आकर उनके साथ गाली गलौच मारपीट व धक्का मुक्की की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पथराव के दौरान अमरपाल ने अपने साथियों को फिर कहा कि तेल डालकर पुलिस चौकी व वाहनों में आग लगा दो। कई लोगों ने चौकीं के आंगन में खड़ी माल मुकदमा की बाइक में आग लगा दी। चौकी में आग न फैल जाए, इस लिए पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बाइक में लगी आग को काबू किया। 

इस दौरान भी आरोपियों ने उन पर डंडे व लाठियां चलाने लगे। सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना एसएचओ रमेश, डीएसपी आशीष चौधरी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया और घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बिलासपुर पुलिस ने हेड कांस्टेबल रणधीर के बयानों पर अमरपाल सहित 11 लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अन्य पर मारपीट, वर्दी फाड़ने, पुलिस चौकी में पथराव, वाहनों में आगजनी कर चौकी में आग लगाने का प्रयास करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में सभी नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों ने फरार आरोपी सुमित के बारे में पूछताछ की जाएगी। आशीष चौधरी, डीएसपी, बिलासपुर। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed