{"_id":"4c9dbda583223bbeb78a00f8cd629812","slug":"attack-and-firing-on-bjp-leader-home-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता के घर पर हमला कर चलाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीजेपी नेता के घर पर हमला कर चलाईं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 27 Dec 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-नौ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीजेपी नेता के घर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली मकान की दूसरी मंजिल स्थित खिड़की के शीशे पर लगी। जिससे खिड़की का शीशा टूटा गया।
विज्ञापन
हालांकि, जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। बीजेपी इंडस्ट्री सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने इस संबंध में थाना फेज-11 पुलिस को शिकायत दे दी है। नेता का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद शाम को जब उन्होंने जिला पुलिस के सीनियर अधिकारियों को फोन कर इसके बारे में सूचित किया। तो इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
अमरदीप शर्मा के बेटे बीजेपी के युवा मोर्चे के महासचिव व बिजनेसमैन अभिनव शर्मा ने बताया कि उनका इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित प्लॉट नंबर-275 में रहते हैं। गोली चलने की घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। वह परिवार सहित फिल्म देखकर लौटे थे।
विज्ञापन
इसके बाद कुत्ते को घर के बाहर सैर करवा रहे थे। तभी उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। इस बीच एक सफेद रंग की डस्टर और बाइक वहां से गुजर रही थी। उन्हें लगा कि युवाओं ने एयरगन से फायर किए गए हैं। लेकिन, शनिवार सुबह जब उनकी सफाई कर्मी घर की सफाई के लिए छत पर गई तो उसने बताया कि खिड़की का शीशा टूट हुआ है।
वहीं, गोली के दो खोल अंदर पड़े हुए हैं। इसके बाद वह तुरंत थाना फेज-11 के थाने गए। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। देर शाम तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। फिर उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात की तो उसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
थाना फेज-11 के एचएचओ जसविंदर ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मकान मालिक ने किसी पर संदेह नहीं जताया है।