फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant Secretary of Agriculture market committee Death in Suspicious Condition

एग्रीकल्चर मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी की संदिग्ध हालत में मौत, रजवाहे में पड़ा मिला शव

Sat, 08 Jun 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Assistant Secretary of Agriculture market committee Death in Suspicious Condition
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार दोपहर बाद सोनीपत रोड पर जल घर को पेयजल सप्लाई करने वाले रजवाहे में पड़ा मिला। परिजन पुलिस के साथ उन्हें तलाशते हुए वहां पहुंचे थे। किसी ने उन्हें एक कार गुरुवार रात से रजवाहे के पास खड़ी होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। मूलरूप से चुलियाना हाल सेक्टर चार निवासी दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी 44 वर्षीय जितेंद्र गुरुवार को ड्यूटी से घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले रात करीब आठ बजे उन्होंने अपने घर पर मोबाइल से कॉल भी की थी, पर बात नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


इसके बाद से वे घर नहीं पहुंचे। इसके चलते शुक्रवार सुबह परिवार उन्हें तलाशने निकल पड़ा। रिश्तेदारी व आसपास तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार पुलिस के पास पहुंचा। यहां किसी ने सोनीपत रोड स्थित रजवाहे के पास एक कार गुरुवार रात से संदिग्ध हालत में खड़ी होने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते पुलिस व परिजन किसी अनहोनी के डर से वहां पहुंचे तो कार जितेंद्र की ही निकली। इसके बाद आसपास उन्हें तलाशा। इस दौरान रजवाहे में भी उन्हें तलाशा गया। काफी मशक्कत के बाद जाल में कचरे के नीचे फंसा शव मिल गया। 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने शव की जांच की व फोरेंसिक की नजर से छिपे हुए तथ्य जुटाने का प्रयास किया। शव पर किसी की चोट के निशान नहीं मिले हैं। कपड़े भी ठीक हालत में मिले। ऐसे में फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई कर रही है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि 44 वर्षीय जितेंद्र का शव रजवाहे में मिला है। शव पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं है। फिलहाल मामला संदिग्ध है। इस बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed