{"_id":"56fa43544f1c1b8e1af00881","slug":"asi-dead-body-found-cia-post-hansi-cia-post-amardeep-saini-hansi-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए थाने में मिला एएसआई का शव, हालात संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए थाने में मिला एएसआई का शव, हालात संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी (हिसार)।
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
हिसार जिले के हांसी में एएसआई की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले जाते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए थाने में तैनात एएसआई अमरदीप सैनी का सोमवार को थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है। एएसआई रात को थाने की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खाना बनाने वाले लांगरी के साथ सोया था। सुबह बेड के साथ फर्श पर उसका नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया, जबकि कपड़े बेड पर पड़े मिले। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय एएसआई अमरदीप सैनी रविवार की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने सहकर्मियों को फोन पर भारत आस्ट्रेलिया मैच के बाद भारत की जीत की बधाई देने के बाद अपने कमरे में सोया था। उसने अगले दिन चाय की पार्टी देने की बात भी कही थी।
अमरदीप के साथ उसी कमरे में एक अन्य चारपाई एक रसोइया रामसिंह सैनी भी सोया हुआ था। सुबह रामसिंह का काफी देर तक अमरदीप के बारे में पता ही नहीं चला। एक पुलिस कर्मी ने जब रामसिंह से अमरदीप के बारे में पूछा तो चूंकि अमरदीप बेड पर नहीं था लिहाजा उसने कहा कि हो सकता है कि वह सैर के लिए गया हो।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद जब रामसिंह कमरे की सफाई करने लगा तो उसने बेड व दीवार के बीच में अमरदीप का शव देखा। इसके तुरंत बाद उसने अन्य पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अमरदीप के परिजनों को सूचित किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक एएसआई के परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, जिसके बाद सिटी पुलिस ने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया, ताकि कोई संशय न रहे।
सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल एएसआई को दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक अमरदीप को डायबिटीज की बीमारी थी, जिससे ये माना जा रहा है कि उन्हें साइलेंट अटैक आ सकता है। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे छोड़ गए है। हालांकि एएसआई के कपड़े बेड पर मिलने की कहानी ने मामले को पेचीदा कर दिया है। सवाल ये भी उठाया जा रहा है कि अगर रात को अमरदीप को कोई तकलीफ हुई है तो रसोइये को इस बात की जानकारी क्यों नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।