{"_id":"5908be6a4f1c1b365144316c","slug":"asi-arrest-while-taking-bribe-jalandhar-rnews","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर ऐसे रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर ऐसे रंगे हाथों पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 03 May 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी एएसआई की पहचान कश्मीर सिंह के तौर पर हुई है। वह नकोदर थाना सिटी में तैनात था।
जालंधर विजिलेंस के डीएसपी अश्वनी कुमार ने कहा कि नकोदर थाने में साल 2016 को लड़की को भगा ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें अकरू नामक युवक आरोपी था। इस बारे में लड़की के परिजनों ने कुछ समय पहले शिकायत दी थी कि आरोपी का मामा ललित कुमार भी इस मामले में शामिल हैं। इस केस की जांच एएसआई कश्मीर सिंह कर रहा था, जिसने ललित को केस से बाहर निकालने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी।
ललित कुमार ने विजिलेंस से संपर्क किया तो टीम ने नकोदर में ट्रैप लगाकर ललित को 20 हजार रुपये देकर भेजा, जैसे ही एएसआई कश्मीर सिंह ने उन रुपयों को पकड़ा तो उसे काबू कर लिया गया। इस मौके पर सरकारी गवाह डॉ. जसवीर सिंह और डॉ. गोपाल शर्मा उपस्थित थे। डीएसपी ने कहा कि आरोप एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।