{"_id":"571a44f84f1c1ba4328b46cc","slug":"ashok-kaka-murder-ashok-kaka-murder-cctv-footage-congress-leader-murder-rohtak-murder-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने आया कांग्रेस नेता के मर्डर का असली सच, देखिए वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामने आया कांग्रेस नेता के मर्डर का असली सच, देखिए वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैफेड के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के पूर्व शहरी अध्यक्ष नेता अशोक काका के मर्डर का असली सच सामने आ गया है। वारदात सीसीटीवी कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस का मानना है कि हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई। पता चला है कि अशोक को कई दिन से धमकियां भी मिल रही थी।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, साठ वर्षीय अशोक उर्फ काका सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉडल टाउन के डबल पार्क में टहलने के लिए निकले थे। पार्क में आने के बाद उनके भाई गेट पर खड़े हो गए जबकि अशोक पार्क में टहलने लगे। इसी बीच तीन युवक पार्क में दाखिल हुए। युवक गेट के पास ही खड़े हो गए।
जैसे ही काका गेट के नजदीक पहुंचे एक युवक ने उनकी कमर में गोली मार दी। उन्होंने गोली मारने वाले युवक को दबोच लिया। तभी एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों और अशोक के बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
इस बीच अशोक बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक युवक ने उनकी बाई आंख में और दूसरे ने सीने में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लेकर जांच शुरू की
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एक आरोपी माता दरवाजा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से वारदात के बारे में काफी देर तक पूछताछ की। शहर में कई जगह नाकेबंदी के बावजूद पुलिस के हत्थे कोई बदमाश नहीं चढ़ सका।
इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने चेताया है कि बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो सोमवार को रोहतक बंद रखा जाएगा। वहीं, अशोक का दोपहर दो बजे शीला बाईपास स्थिति श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अशोक का एक बेटा नीतिन और दो बेटियां हैं।
प्राथमिक तौर पर सामने आ रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते अशोक उर्फ काका की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकेबंदी कर टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शशांक आनंद, एसपी रोहतक
देखिए वीडियो