फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arrested the mother and son, 3-day remand, chandigarh crime news

बैंक को 6 करोड़ का चूना लगाने वाले मां-बेटे गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर

Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
arrested the mother and son, 3-day remand, chandigarh crime news
arrest - फोटो : Demo Pic
प्राइवेट बैंक को छह करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले मां-बेटा को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक से लोन लिया था। बिना लोन लौटाए वह भाग गए थे। दोनों आरोपियों को ईओडब्लू पिछले एक साल से तलाश कर रही थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने वहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


ईओडब्लू के इंचार्ज अमराव सिंह ने बताया कि दलजीत कौर (57) और उसका बेटा साहिल (29) को रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला से गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-9 स्थित आईसीआईसीआई बैंक ने फरवरी 2016 में ईओडब्लू को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि दोनों आरोपियों ने वर्ष 2012 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सात करोड़ का लोन प्राप्त कर लिया था। इसके बाद उन्होंने एक करोड़ आठ लाख रुपये बैंक को वापस कर दिए थे। बाद में बैंक की किश्तें देनी बंद कर दी। इसके बाद जब बैंक अधिकारियों ने बैंक में जमा दस्तावेजों को चेक करवाया तो वह फर्जी निकले।
विज्ञापन


बाद में बैंक ने दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। इंस्पेक्टर अमराव सिंह के अनुसार जब पुलिस फेज-10 मोहाली स्थित आरोपियों की कोठी पर गई तो आरोपी वहां से जा चुके थे। लोन नहीं चुकाने पर किसी बैंक ने इस कोठी को भी अपने कब्जे में ले ली थी। इसके बाद पुलिस दोनों को तलाश करती रही। बाद में पता चला कि दोनों पटियाला में रह रहे हैं। पुलिस टीम आरोपियों को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का डेराबस्सी, मोहाली और परवाणु में स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस था। सोमवार को पुलिस ने दोनों मां-बेटे को जिला अदालत में पेश किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed