फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Around 20 people injured in bus and truck collision in Derabassi

डेराबस्सी: टिप्पर से भिड़ी गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही बस, 20 सवारियां हुईं घायल, छह की हालत नाजुक

Mon, 13 Sep 2021 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 10:00 PM IST
सार

पंजाब के डेराबस्सी में हरियाणा रोडवेज की बस हादसे की शिकार हो गई। गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही बस डेराबस्सी के गांव भांखरपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर जा टकराई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। जिनमें छह की हालत नाजुक बताई जा रही है

विज्ञापन
Around 20 people injured in bus and truck collision in Derabassi
हादसे में क्षतिग्रस्त हरियाणा रोडवेज की बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सोमवार अलसुबह करीब तीन बजे हरियाणा रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गई। हादसे में दो बच्चों समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की बस गुरुग्राम से सवारियां लेकर चंडीगढ़ आ रही थी। बस में चालक और परिचालक के अलावा करीब 35 लोग सवार थे। अलसुबह करीब तीन बजे बस चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर के पास पहुंची तो श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने सड़क किनारे खड़े एक खराब टिप्पर से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि परिचालक की तरफ बस के परखच्चे उड़ गए। करीब 20 सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें से दो बच्चों सहित आठ सवारियों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जबकि 12 सवारियों को मामूली चोट आई थी। एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि दो बच्चों समेत छह को चंडीगढ़ रेफर किया है। जबकि दो को प्राथमिक उपचार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर नरपिंद्र सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे के करीब यह हादसा हुआ। खराब होने के कारण टिप्पर सड़क किनारे खड़ा था। उसने न तो रिफ्लेक्टर लगाए थे, न कोई अवरोधक। बस चालक की शिकायत पर उसके खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed