{"_id":"5b3a2dbe4f1c1b614d8b9630","slug":"armyman-s-death-in-road-accident-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः दो दिन की छुट्टी पर आया था फौजी, हुआ कुछ ऐसा कि सन्न रह गया परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः दो दिन की छुट्टी पर आया था फौजी, हुआ कुछ ऐसा कि सन्न रह गया परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की छुट्टी पर आर्मी के एक हवलदार अपने घर आए थे। इसी दौरान वो अपनी बहन से मिलने उनके घर भी गए। हालांकि उन्हें इस बात की भनक भी नहीं रही होगी कि यह उनका आखिरी सफर होगा। दरअसल, दो दिन की छुट्टी पर आए आर्मी में हवलदार राजेश की बाइक को खनन सामग्री (रेत) से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैल गांव के पास हुआ। राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गधौली निवासी राजेश (41) आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात थे। इन दिनों उसकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र थी। जहां वह एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग देते थे। परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को वह दो दिन के लिए छुट्टी पर आए थे। शनिवार को वह वह बाइक से जड़ौदा स्थित अपनी बहन निर्मला से मिलने जा रहे थे। वहां पर अपनी बहन को मिल कर देर शाम वापस अपने गांव गधौली लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही जगाधरी अंबाला नेशनल हाईवे पर गांव कैल के नजदीक पहुंचा, तो रेत से भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हवलदार राजेश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ हवलदार को अंतिम विदाई दी गई। थाना सदर जगाधरी एसएचओ नवीन का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।