फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army truck crush the Superintendent of Census Department

जनगणना विभाग कर्मी को आर्मी ट्रक ने कुचला

Fri, 07 Mar 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Army truck crush the  Superintendent  of Census Department

आर्मी के ट्रक ने वीरवार दोपहर एक्टिवा पर सवार जनगणना विभाग के सुपरिंटेंडेंट भाग सिंह को सेक्टर 8/9 की विभाजित सड़क पर कुचल दिया।

विज्ञापन


उनका सिर टायर के नीचे आ गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर टैफरीग अनचांग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 50 निवासी भाग सिंह (55) वीरवार दोपहर दो बजे सेक्टर-9 से अपनी पत्नी को लेने के लिए एक्टिवा पर स्कूल जा रहे थे। उनकी पत्नी सेक्टर-48 के स्कूल में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-9 प्रेस लाइट प्वाइंट से पहले स्लिप रोड़ से वे लाइट प्वाइंट की तरफ निकलने लगे तो मटका चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार आर्मी ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही भाग सिंह की एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए। यह ट्रक लेह लद्दाख से चंडीमंदिर आ रहा था। एक चश्मदीद ने बताया कि ट्रक काफी रफ्तार में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed