फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army office reached with bogus letter of joining, police arrested

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा आर्मी ऑफिस, पुलिस ने दबोचा

Sun, 12 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Army office reached with bogus letter of joining, police arrested
arrest - फोटो : Demo Pic
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर से सेना में नौकरी करने पहुंचे सेक्टर 3 थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोनीपत निवासी युवक सोनू ज्वाइनिंग लेटर लेकर सेक्टर 8 स्थित आर्मी दफ्तर में पहुंच गया। शक होने पर जब जांच करवाई गई तो उसके दस्तावेज फर्जी निकले । पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत मेजर राकेश वर्मा ने सेक्टर 3 थाना पुलिस को दी। शिकायत में मेजर ने बताया कि सोनू शुक्रवार को सेक्टर 8 स्थित आर्मी ऑफिस में ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा था। उसने अफसरों को आर्मी में ज्वाइन करवाने के लिए कहा। आर्मी स्टाफ ने ज्वाइनिंग लेटर चेक किया तो उसे जाली निकला। इसके बाद मेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनू को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में सोनू ने बताया कि दो महीने पहले दिल्ली और जालंधर में आर्मी में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन किया था। आवेदन के दौरान सोनू के दौड़ समेत अन्य प्रकिया पूरी कर ली थी। कुछ दिन पहले उसके घर पर  ज्वाइनिंग लेटर डाकिया देकर आया। लेटर में ज्वाइन करने के लिए सेक्टर 8 स्थित आर्मी दफ्तर का पता दे रखा था। सोनू ने बताया कि उसे ज्वाइनिंग लेटर जाली होने का नहीं पता था। उसे तो डाकिया देकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब जांच कर रही है कि भर्ती के लिए उसने और कौन- कौन से फर्जी दस्तावेज लगाए थे। ज्वाइनिंग लेटर आरोपी ने कहां से हासिल किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed