{"_id":"589f5fc24f1c1b875237d0e9","slug":"army-office-reached-with-bogus-letter-of-joining-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा आर्मी ऑफिस, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा आर्मी ऑफिस, पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर से सेना में नौकरी करने पहुंचे सेक्टर 3 थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोनीपत निवासी युवक सोनू ज्वाइनिंग लेटर लेकर सेक्टर 8 स्थित आर्मी दफ्तर में पहुंच गया। शक होने पर जब जांच करवाई गई तो उसके दस्तावेज फर्जी निकले । पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
मामले की शिकायत मेजर राकेश वर्मा ने सेक्टर 3 थाना पुलिस को दी। शिकायत में मेजर ने बताया कि सोनू शुक्रवार को सेक्टर 8 स्थित आर्मी ऑफिस में ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा था। उसने अफसरों को आर्मी में ज्वाइन करवाने के लिए कहा। आर्मी स्टाफ ने ज्वाइनिंग लेटर चेक किया तो उसे जाली निकला। इसके बाद मेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनू को काबू कर लिया।
पूछताछ में सोनू ने बताया कि दो महीने पहले दिल्ली और जालंधर में आर्मी में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन किया था। आवेदन के दौरान सोनू के दौड़ समेत अन्य प्रकिया पूरी कर ली थी। कुछ दिन पहले उसके घर पर ज्वाइनिंग लेटर डाकिया देकर आया। लेटर में ज्वाइन करने के लिए सेक्टर 8 स्थित आर्मी दफ्तर का पता दे रखा था। सोनू ने बताया कि उसे ज्वाइनिंग लेटर जाली होने का नहीं पता था। उसे तो डाकिया देकर आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब जांच कर रही है कि भर्ती के लिए उसने और कौन- कौन से फर्जी दस्तावेज लगाए थे। ज्वाइनिंग लेटर आरोपी ने कहां से हासिल किया।