फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another video surfaced in case of man burnt alive near Tikri border

किसान आंदोलन में जिंदा जलने का मामला: अब एक और वीडियो आया सामने, मृतक की पत्नी बोली- आवाज मेरे पति की नहीं

Sat, 19 Jun 2021 05:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Jun 2021 05:27 AM IST
सार

टीकरी बॉर्डर के नजदीक हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति के जिंदा जलने के मामले में अब एक वीडियो सामने आया है। हालांकि वीडियो में किसी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन बातचीत सुनाई दे रही है। उधर, मृतक की पत्नी ने कहा है कि वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज उसके पति की नहीं है। 

विज्ञापन
Another video surfaced in case of man burnt alive near Tikri border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में गांव कसार के निकट ग्रामीण मुकेश के जिंदा जलने के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की आवाज को मुकेश की आवाज माना जाए तो मौत से पहले मुकेश ने यह भी कहा कि परिवार से परेशान होकर उसने खुद ही आग लगाई है।

विज्ञापन


इस वीडियो में दो लोग बात कर रहे हैं। एक आवाज गुरुवार को वायरल हुए उन वीडियो की आवाज से मिलती-जुलती है जिनमें मुकेश सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। अब सामने आया वीडियो शायद घटनास्थल पर ही बनाया गया है। यह वीडियो अंधेरे में बनाया गया है, इसलिए बातचीत करने वालों के चेहरे नहीं, सिर्फ आवाज लगभग साफ सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन


वीडियो में सुनाई दे रही आवाज अगर झुलसे हुए मुकेश की है तो वह कह रहा है कि उसने खुद ही आग लगाई। वीडियो की आवाज से लगता है कि झुलसे मुकेश से पंजाब का कोई तेजतर्रार किसान आंदोलन पर सवाल कर रहा है। किसान के पूछने पर मुकेश ने कहा कि वह घरवालों से था परेशान है, बीवी से भी उसका झगड़ा हुआ था। तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सामने आई वीडियो में मुकेश ने किसान आंदोलन में शामिल सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर जलाने का लगाया था। मृतक के उस वीडियो बयान को पुलिस ने केस में सबूत भी बनाया है। लेकिन यह खुलासा जांच से ही होगा कि कौन सा वीडियो सच और कौन सी झूठ है। एसएचओ जयभगवान ने कहा कि उन्हें मिलेगा तो उक्त वीडियो की भी जांच की जाएगी।

पत्नी ने कहा- वीडियो में उसके पति की आवाज नहीं
मृतक की पत्नी रेणु ने कहा कि अब सामने आए वीडियो में उसके पति की आवाज नहीं है। पत्नी रेणु और मुकेश की मां ने सरकार से न्याय मांगा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने 10 साल के बच्चे को कैसे रोटी खिलाएगी और कैसे उसे पढ़ाएगी। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई और घर खर्च के साथ बालिग होने पर बच्चे को सरकारी नौकरी की देने की मांग की।

ब्राह्मण समाज ने भी जताया आक्रोश
टीकरी बॉर्डर के पास हुई इस घटना पर  झज्जर का ब्राह्मण समाज भी आक्रोष जताने के लिए सड़कों पर उतर आया है। मृतक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखता था। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 

ब्राह्मण सभा झज्जर के प्रधान पंडित देवराज छारा के नेतृत्व में समाज के लोग शुक्रवार को झज्जर की ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए और बाद में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। समाज के लोग पहले उपायुक्त श्यामलाल पूनिया व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से मिले और घटना के सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed