फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another arrest in paddy seed scam from Ludhiana

धान बीज घोटाले में फिर बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से सीड फार्म का मालिक गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Another arrest in paddy seed scam from Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पटियाला से गिरफ्तार बीज विक्रेता से पूछताछ के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस ने लुधियाना से मैसर्स सुपर गोल्ड करनाल सीड फार्म के मालिक रजिंदर गर्ग को काबू कर लिया। दरअसल, पटियाला में गिरफ्तार बीज विक्रेता ने पूछताछ में बताया था कि उसने लुधियाना के उक्त सीड फार्म से ही बीज खरीदे थे। 

विज्ञापन


पटियाला के बीज विक्रेता को पुलिस ने चार जून को गिरफ्तार किया था। इस दौरान गैरकानूनी ढंग से तय कीमत से ज्यादा पर बेचे जा रहे धान की किस्म पीआर- 128 और पीआर- 129 बीज के 93 थैले जब्त किए थे।  
विज्ञापन


चार जून को बीज इंस्पेक्टर कम खेतीबाड़ी विकास अधिकारी ब्लाक पटियाला जसपिंदर कौर की शिकायत पर थाना अनाज मंडी में विष्णु बीज स्टोर के मालिक राधे श्याम को नामजद किया गया था। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया था कि यह बीज विक्रेता धान के बीजों की किस्म पीआर- 128 जिसकी कीमत पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 70 रुपये और पीआर- 129 के बीज की कीमत 62.50 रुपये निर्धारित की गई थी, को बेचने का अधिकार नहीं रखता था और यह किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए गैरकानूनी तरीके से ज्यादा कीमत लेकर 100 रुपये प्रति किलो बेच रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed