हवसी निकला डॉक्टर, दोस्तों संग क्लीनिक में छात्रा से गैंगरेप
हवसी निकला डॉक्टर, छात्रा को बहाने से क्लीनिक में ले जाकर से आरएमपी डॉक्टर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। मामला अमृतसर का है।
थाना गेट हकीमा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को आरएमपी डॉक्टर बहाने से क्लीनिक में ले गया और गैंगरेप किया। पीड़िता अपनी बहन के साथ मंदिर से लौट रही थी।
पीड़िता के बयान पर गेट हकीमा थाना ने आरोपी डॉक्टर मोनू, बिन्नी उर्फ बाबा, लवदीप सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
जान बचाकर पीड़िता बहन के पास पहुंची और आपबीती सुनाई
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह सरकारी स्कूल की छात्रा है। वह रात को अपनी बहन के साथ हनुमान मंदिर जा रही थी। इस दौरान आरएमपी डॉक्टर ने उसे बहाने से अपनी क्लीनिक ले गया।
वहां डॉक्टर ने पहले से मौजूद दोस्तों के साथ उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर जब पीड़िता बहन के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। घरवालों ने पीड़िता को लेकर थाना गेट हकीमा पहुंचे।
पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया। आरोपी लवदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट की कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भज दिया।