फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said on Nuh violence – he did not get information about the incident till 3 pm

Nuh Violence: विज बोले- अधिकारी ने नहीं मंदिर में फंसे व्यक्ति ने दी थी जानकारी, दोपहर 3 बजे तक नहीं पता था

Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि किसी भी पुलिस अधिकारी या किसी अन्य सरकारी अधिकारी ने मुझे सूचित नहीं किया। जबकि उस दौरान नूंह में उग्र भीड़ काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर फोर्स भेजने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
Anil Vij said on Nuh violence – he did not get information about the incident till 3 pm
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा करते हुए कहा कि नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा की सूचना उन्हें 31 जुलाई को दोपहर तीन बजे मिली थी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने जब वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से बातचीत की तो उन्हें हिंसा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


विज ने कहा कि उन्हें हिंसा के बारे में किसी अधिकारी ने नहीं बल्कि नूंह के नलहड़ मंदिर में फंसे एक व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी दी थी। 31 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक इसकी जानकारी नहीं थी कि नूंह में क्या हो रहा है। किसी भी पुलिस अधिकारी या किसी अन्य सरकारी अधिकारी ने मुझे सूचित नहीं किया।
विज्ञापन


जबकि उस दौरान नूंह में उग्र भीड़ काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी। यहां तक किसी ने उस धार्मिक यात्रा के बारे में सूचित किया, जिस पर दंगाइयों ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि हिंसा की सूचना मिलते ही उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद तुरंत अतिरिक्त फोर्स भेजने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने सीएम मनोहर लाल से बातचीत कर एक दूसरे को अपडेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल को भी उन्होंने घटना की जानकारी दी। विज ने दावा करते हुए बताया कि उसके बाद उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद को फोन किया, तो पहले तो उनका फोन लगा नहीं। बाद में पता चला कि वह वैष्णो देवी में है। विज ने यह भी कहा कि राज्य के सीआईडी प्रमुख आलोक मित्तल ने गृह विभाग के साथ कोई खुफिया इनपुट साझा नहीं किया था।


हालांकि वीरवार को हरियाणा के गृहसचिव टीवीएसएन प्रसाद ने दावा किया था कि सरकार के पास उपद्रव का इनपुट था, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतना उग्र प्रदर्शन हो जाएगा। वहीं, विज ने इस बात के जांच के आदेश दे दिए हैं कि इनपुट किसके पास था। यदि इनपुट था तो किसके पास था। उसे आगे क्यों नहीं बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed