फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   An eight-year-old boy was misdeed in the hostel of an international school in Jhajjar

Haryana: इंटरनेशनल स्तर के स्कूल के हॉस्टल में आठ वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, DSP मौके पर पहुंचे

Sat, 20 Aug 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

पुलिस परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी है। डीएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। बच्चे को पीजीआई रोहतक में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
An eight-year-old boy was misdeed in the hostel of an international school in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले एक इंटरनेशनल स्तर के स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले एक 8 साल के बच्चे के साथ दरिदंगी का मामला सामने आया है। बच्चा फिलहाल डरा हुआ है और कुछ भी खुलकर नहीं बता पा रहा। छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले एक 8 साल के बच्चे के अभिभावक पुलिस अधीक्षक से मिले और शिकायत देकर बताया कि उसके बच्चे के साथ हॉस्टल में कुकर्म किया गया है। एसपी ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि पहले भी छात्र के साथ इस तरह का मामला हो चुका है। शिकायत के बाद डीएसपी राहुल देव मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। एफएसएल की टीम ने स्कूल में हॉस्टल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएसपी राहुल देव ने बताया कि पुलिस मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता बरत रही है। बच्चे को पीजीआई रोहतक में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। जैसे ही सर्जन ओपिनियन आएगा उसी के तहत आगामी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने अभी तक किसी भी छात्र या व्यक्ति का नाम नहीं बताया है। घटना के बाद बच्चा बेहद डरा व सहमा हुआ है। एसपी ने बताया कि जांच महिला थाने को सौंप दी गई है। पुलिस ने इस मामलें मे पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed