{"_id":"613f9ce9a9162f34de3eb151","slug":"amritsar-police-busts-international-smuggling-network-one-accused-arrested-with-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किलो हेरोइन तस्करी मामला: अमृतसर पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश, हरप्रीत सिंह को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
40 किलो हेरोइन तस्करी मामला: अमृतसर पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश, हरप्रीत सिंह को पकड़ा
Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
सार
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान जारी है। इसी के तहत अमृतसर में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर में एक आरोपी को भी हेरोइन के साथ दबोचा है। मामला 40 किलो हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने सोमवार को नशा तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर के ग्राम चाविंडा कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को 40 किलो हेरोइन की तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया। हेरोइन की यह खेप भारत-पाक सीमा से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने हैप्पी के कब्जे से एक किलो हेरोइन भी बरामद की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हरप्रीत सिंह को अमृतसर के गांव छहरटा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गत 21 अगस्त को अमृतसर के पंजग्राइंयां सीमा चौकी (बीओपी) क्षेत्र में 40.81 किलो हेरोइन के 39 पैकेट जब्त कर मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया था।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि अब तक की जांच अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों के साथ हैप्पी के गठजोड़ की ओर इशारा करती है। पाकिस्तान स्थित तस्करों और मलेशिया में सक्रिय तस्करों के साथ हैप्पी के संबंधों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) विक्रमजीत दुग्गल ने कहा कि राज्य में चल रहे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस आगे जांच कर रही है। इस संबंध में अमृतसर के छहरटा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।