फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Police arrests fourth accused in IED case

SI की गाड़ी में IED लगाने का मामला: पुलिस ने चौथे आरोपी को भी दबोचा, अदालत से तीन दिन का रिमांड मिला

Tue, 23 Aug 2022 01:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 01:58 AM IST
सार

सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी में आईईडी लगाने से पहले की गई रेकी के दौरान खुशहालबीर सिंह राजिंदर सिंह बाऊ के साथ था। अदालत ने पुलिस को आरोपी का तीन दिन का रिमांड दिया है। इसके बाद ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में इससे पहले पकड़े गए आरोपियों के साथ पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
Amritsar Police arrests fourth accused in IED case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी में आईईडी लगाने के मामले में रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर अमृतसर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर अदालत में पेश कर दिया, जहां न्यायाधीश ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान खुशहालबीर सिंह के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि आईईडी मामले के चौथे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पेशे से पेंट का काम करने वाले खुशहालबीर सिंह की आईआरबी के आरोपी कांस्टेबल हरपाल सिंह और हाल ही में शिरडी (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार राजिंदर कुमार उर्फ बाऊ के साथ काफी निकटता थी। 
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी में आईईडी लगाने से पहले की गई रेकी के दौरान खुशहालबीर सिंह राजिंदर सिंह बाऊ के साथ था। अदालत ने पुलिस को आरोपी का तीन दिन का रिमांड दिया है। इसके बाद ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में इससे पहले पकड़े गए आरोपियों के साथ पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह भी पता चला है कि पंजाब पुलिस की एक टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से शाम सुंदर नामक संदिग्ध को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की है। आईईडी लगाए जाने के मामले में पुलिस अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जिनके दिल्ली में छिपे होने की संभावना है। अंदेशा है कि वे मौका मिलते ही विदेश भागने की फिराक में हैं, इसलिए पंजाब पुलिस की एक टीम लगातार दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर रखे है।


कनाडा में बैठा लंडा गुर्गों से करवा रहा रंगदारी की वसूली
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कनाडा बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा अपने गुर्गों के जरिये कारोबारियों, डॉक्टरों और जुआ खेलने वालों से लाखों रुपये रंगदारी वसूली करवा रहा है। पहले लंडा के इशारे पर गैंगस्टर प्रीत सेखो रंगदारी वसूली कर रहा था, जिसे अमृतसर की देहात पुलिस ने 2021 में गिरफ्तार किया था। पुलिस के पास यह भी सूचना है कि लंडा के इशारे पर सेखों जैसे गुर्गे पंजाब में कारोबारियों, डॉक्टरों और जुआ खेलने वालों को फोन करवा कर रंगदारी की वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed