फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar maid run away with money, jewellery

इश्तहार देकर नौकरानी रखने से पहले ये खबर पढ़ लें, वरना इनकी तरह पछताएंगे

Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
amritsar maid run away with money, jewellery
maid robbed house
इश्तहार देकर नौकरानी रखने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें और ये खबर तसल्ली से पढ़ लें। नहीं तो इनकी तरह पछताएंगे और लाखों का नुकसान भी होगा। घटना पंजाब के अमृतसर की है। पॉश इलाके रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक में स्थित कोठी में काम करने वाली मां-बेटी ने लाखों की नगदी लेकर फरार हो गई हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मां-बेटी दोनों पिछले कुछ महीनों से रंजीत एवेन्यू की कोठी नंबर 511-बी में काम कर रही थी। बीते 24 जुलाई को जब घर के लोग बाहर गए थे तभी दोनों करीब पौने दो लाख रुपयों की नगदी लेकर फरार हो गई। पुलिस को उमेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर पर शन्नो व उसकी बेटी करमजीत कौर काम करती थी। उन्होंने दो लाख रुपये बैंक से निकलवाए थे, जिनमें 25 हजार रुपये निकाल कर बाकी रुपये अलमारी में रख दिए।
विज्ञापन


उस दिन किसी काम के लिए परिवार वाले बाहर गए थे, वापस लौटे तो देखा अलमारी में रखे पैसे गायब थे। जब उन्होंने काम कर रही शन्नों व उनकी बेटी के बारे में जांच की तो पता चला कि दोनों गायब हैं। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह कहते हैं कि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है, अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकजी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के नाम पर छलावा
शहर में कई और घटनाएं सामने आई हैं। बसंत एवेन्यू निवासी आरके मेहरा ने घर में अखबार में इश्तहार देकर नौकरानी रखी थी, दिल्ली का आधार कार्ड देखकर दो लड़कों को नौकरी दी थी, लेकिन दोनों दो दिन बाद ही घर में रखे नगदी व पैसे लेकर फरार हो गए। कोट खालसा में हरदयाल सिंह के घर पर नौकर रखते समय सारे दस्तावेज लिए थे, लेकिन जब नौकर घर में चोरी करके फरार हुआ तो पता चला कि सारे दस्तावेज ही जाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed