फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amritsar gurudwara sanchalak brutally beated by relative

गोलक कब्जाने को गुरुद्वारा संचालक पर हमला, मासूम बेटी को पीटा

Tue, 19 Jan 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 19 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
amritsar gurudwara sanchalak brutally beated by relative

पंजाब के अमृतसर में गोलक पर कब्जा करने को रिश्तेदारों ने गुरुद्वारे के संचालक पर हमला कर दिया। उसकी बेटी से भी मारपीट की। घटना गांव बरवाल स्थित बाबा संतोख सिंह गुरुद्वारे की है। हमले में गुरुद्वारे के संचालक बाबा हीरा सिंह, उनका बेटा गुरजंट सिंह बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबा की पत्नी हरसिमरत कौर और एक साल की बेटी सिमरनजीत कौर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूचना पर थाना चाटीविंड पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। बाबा हीरा सिंह ने
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई गुरमेज दिल्ली के रानी बाग क्षेत्र में कई सालों से रह रहा है। वहां उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरमेज व उनके बड़े भाई मेजर सिंह की नजर हमेशा गुरु द्वारे की गोलक पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से लौटे उनके भाई गुरमेज सिंह, मेजर सिंह, भाभी अमरजीत कौर, भतीजा लक्की, दीपू ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने गोलक में पड़ी नगदी और सोना ले लिया व जाते समय सेवा कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।


बाबा का हालचाल जानने के लिए संसदीय सचिव इंद्रबीर बुलारिया, विधायक जलाला उसमा पहुंचे। उन्होंने डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। डीआईजी ने एसएसपी देहाती जसदीप सिंह सैणी को मामले की जांचकर रिपोर्ट एक हफ्ते में पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed