फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   American women will identify the guilty via video conferencing

दुष्कर्म मामलाः अमेरिकी महिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेगी दोषियों की पहचान

Sat, 26 Jan 2019 01:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
American women will identify the guilty via video conferencing
सांकेतिक तस्वीर

दुष्कर्म के मामले में पीड़ित अमेरिकी महिला अपने बयान और दोषियों की पहचान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस दूतावास से संपर्क करेगी। दूतावास के माध्यम से ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


अप्रैल 2015 में अमेरिकी महिला ने चंडीगढ़ के दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था और ट्रायल कोर्ट चार्ज फ्रेम कर चुकी है। विवाद यह है कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान नहीं हुए हैं क्योंकि पीड़िता घटना के बाद अमेरिका चली गई और उसके बाद वापस नहीं आई। 
विज्ञापन


अब बयान व टेस्ट आईडेंटिफिकेशन परेड के अभाव में ट्रायल कोर्ट में आगे की कार्रवाई रुकी हुई है। ट्रायल कोर्ट ने यूटी पुलिस को बयान और टीआईपी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करवाने की यूटी पुलिस को अनुमति दे दी थी, हालांकि, इसमें दूतावास को शामिल करने की हिदायत दी गई थी। यहीं से समस्या पैदा हुई कि कैसे दूतावास को शामिल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए इलाका मजिस्ट्रेट ने हाईकोर्ट को पत्र लिखा था। हाईकोर्ट ने इस पत्र के आधार पर सुनवाई आरंभ की और अब इसमें फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि बयान दूतावासों के माध्यम से ही दर्ज करवाए जाएंगे। हालांकि, अभी इस मामले में विस्तृत आदेश आने बाकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed