फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala girl commits suicide due to boyfriend refusal for marriage

'पापा, अब नहीं लौट पाऊंगी'...और बाप की आंखों के सामने दम तोड़ गई जवान बेटी

Wed, 23 May 2018 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना(अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना(अंबाला) Updated Wed, 23 May 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
ambala girl commits suicide due to boyfriend refusal for marriage
suicide
अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में पापा का हाथ पकड़कर बोली- अब लौट नहीं पाऊंगी और बाप की आंखों के सामने ही बेटी ने दम तोड़ दिया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। मुलाना में प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में सल्फास खा ली।
विज्ञापन


हालत बिगड़ती देख परिजन युवती को एमएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर पटियाला के राजपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव पप्ल निवासी युवक सर्वजीत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की है, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मुलाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर युवक सर्वजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सर्वजीत को गिरफ्तार भी कर लिया है, आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

ambala girl commits suicide due to boyfriend refusal for marriage
suicide - फोटो : डेमो
जानकारी मुताबिक मुलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की जान-पहचान सर्वजीत से हुई थी, दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो युवती ने सारी बात अपने माता-पिता को बता दी, जिस पर वे शादी के लिए राजी भी हो गए। जानकारी मुताबिक युवती के परिजनों ने युवक सर्वजीत को कुछ दिनों पहले कहा था कि वह माता-पिता को लेकर गांव आ जाए ताकि शादी की बात कर सकें।

लेकिन सोमवार को सर्वजीत अकेला ही गांव में युवती के घर पहुंचा। युवती के परिजन युवती और युवक को बातचीत के लिए कुछ देर अकेले में छोड़कर घर में अन्य जगह चले गए। जानकारी मुताबिक जब शादी की बात हुई तो युवक ने इनकार कर दिया।
 
‘पापा मैंने खा ली है सल्फास’
कुछ देर बाद जब युवती के परिजन आए तो उन्हें वह वहां नजर नहीं आई। जब मिली तो युवती से बातचीत करने पर बताया कि सर्वजीत ने शादी से इनकार कर दिया है और उसने (युवती ने) सल्फास की गोलियां खा ली हैं। कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed