फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations on Police to Torture Man on Complaint of Homeguard Jawan

पुलिस पर अवैध हिरासत में रखने, मारपीट व करंट लगाने के आरोप, होमगार्ड जवान ने दी है शिकायत

Wed, 27 Nov 2019 01:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Nov 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations on Police to Torture Man on Complaint of Homeguard Jawan
करंट व मारपीट के निशान दिखाता शिकायतकर्ता यादव लाल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति ने पुलिस पर उसे अवैध रूप से हिरासत में रखने, करंट लगाने व बेरहमी के साथ मारपीट करने का दोष लगाया है। मामला डेराबस्सी के मुबारिकपुर का है। मारपीट व करंट के कारण गांव दफरपुर निवासी व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां आज मुबारिकपुर पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई नरपिंद्र सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहते एक होमगार्ड जवान की पत्नी से जबरदस्ती करने की कोशिश की है और अब कार्रवाई से बचने के लिए वह यह ड्रामा कर रहा है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते शिकायतकर्ता यादव लाल प्रसाद (64) निवासी गुरु नानक कॉलोनी गांव दफरपुर ने बताया कि उसका पड़ोसी जो पंचकूला में होमगार्ड है, बहुत ही झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। उसकी बीते कुछ दिन पहले भी तकरार हो गई थी। वह हर बार झगड़े में पत्नी को आगे कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा करने के बाद में उसके पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में 25 नवंबर को मुबारिकपुर पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई। पुलिस ने उसे चौकी में ले जाकर नाजायज हिरासत में रखने के अलावा करंट लगाया गया और उसे बरेहमी से पीटा। शाम तक उसे नहीं छोड़ने पर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए।

इसके बाद पुलिस ने उससे धक्के से पड़ोसी के साथ फैसला करवाने के कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर उसे शाम साढ़े सात बजे छोड़ दिया। उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

25 नवंबर को नहीं, 22 नवंबर को थाने बुलाया था

बात करने पर मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई नरपिंद्र सिंह ने बताया कि वह बीते दो दिन से एक केस के संबंध में हाईकोर्ट जा रहे हैं। उक्त व्यक्ति अपने पड़ोस में रहने वाले पंचकूला में तैनात होमगार्ड जवान की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। 22 नवंबर को आरोपी ने होमगार्ड जवान की गैर-मौजूदगी में उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

मामले की शिकायत पुलिस को करने पर 22 नवंबर को दोनों पार्टियों को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था जहां दोनों पार्टियों में काफी तकरार हुई थी। इसके बाद गांव मोहतबर व्यक्ति दोनों पक्षों का फैसला करवाने के लिखित भरोसे के बाद उसे वापस ले गए थे। उन्होंने 25 नवंबर को किसी को भी चौकी नहीं बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed