फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of attack on lawyers in Punjab Haryana High Court swinging sword

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में बवाल: कोर्ट परिसर में चली तलवारें; बार सचिव से मारपीट... महिला वकील पर गंभीर आरोप

Wed, 17 Sep 2025 09:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Sep 2025 09:24 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में बवाल हुआ है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दो वकीलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इनमें एक महिला वकील भी शामिल है। 

विज्ञापन
Allegations of attack on lawyers in Punjab Haryana High Court swinging sword
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में वकीलों के बीच मारपीट। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में जमकर लात घूसे चले। आरोप है कि हाई कोर्ट परिसर में तलवारें भी लहराई गईं और वकीलों पर भी हमला किया गया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दो वकीलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इनमें एक महिला वकील भी शामिल है। 

विज्ञापन


बार एसोसिएशन का आरोप है कि कोर्ट प्रांगण में इन दोनों ने बार सदस्यों के साथ मारपीट की और दहशत का माहौल बनाया। बार कार्यकारिणी के अनुसार महिला एडवोकेट रवनीत कौर ने मुख्य न्यायाधीश की अदालत में बार के मौजूदा सचिव पर उनका बैग और लैपटॉप कब्जे में लेने का झूठा आरोप लगाया और अपने मामले को अगले दिन लगाने की मांग की। लगभग 100 वकीलों की आपत्ति के बावजूद उनकी मांग स्वीकार कर ली गई। अदालत से बाहर आने के बाद रवनीत कौर ने हंगामा किया और एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ब्लासी के साथ बार कार्यालय में घुसकर सचिव से बदसलूकी की और अन्य सदस्यों से मारपीट की। 
विज्ञापन


सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि एडवोकेट ब्लासी कोर्ट परिसर में तलवार लेकर खुलेआम घूम रहे थे और उन्होंने सचिव तथा अन्य वकीलों पर हमला भी किया। बार ने कहा कि दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई थी, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त दोनों वकीलों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इधर बार एसोसिएशन ने वीरवार को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed