{"_id":"6950ead7acb2b75eb98c7b402e6c9357","slug":"allegation-on-husband-and-father-in-law-for-rape-and-misdeed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने किया रेप, पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने किया रेप, पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर/रादौर(हरियाणा)
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। गर्भधारण के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका गर्भपात करवाया।
विज्ञापन
विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में रादौर थाना पुलिस ने ससुर पर दुष्कर्म, पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और सास व ननद पर गर्भपात में ससुर व पति का सहयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी, 2014 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद उसे गर्भ ठहर गया। आरोप है कि इसके बाद उसके ससुराल के लोगों ने जबरन उसका गर्भपात करवाया और उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह वह रादौर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला ने इसकी शिकायत रादौर पुलिस को दी।
थाना रादौर प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।