{"_id":"59d66e4a4f1c1b65548b5d87","slug":"allegation-of-rape-on-another-baba-yamunanagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में फंसा एक और एक बाबा, बहाने से घर जाकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोप में फंसा एक और एक बाबा, बहाने से घर जाकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के बाद अब यमुनानगर में एक बाबा रेप के आरोप में फंस गया है। शहर के न्यू मार्केट स्थित पीर की मजार के बाबा सोनू पर युवती ने उससे रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता पिता पीर की मजार पर माथा टेकने आते थे। यहां बाबा सोनू से उनकी जान-पहचान हो गई। रात के समय वह डरती थी। इसी के चलते माता-पिता की उससे बात हुई और वह परिवार सहित यहां आने-जाने लगे। आरोप है कि इस दौरान सोनू ने जादू-टोना भी किया। इसके बाद छह अगस्त को जब वह घर पर अकेली थी, तब सोनू डोलू देने के बहाने घर पर आया और उससे दुष्कर्म किया।
मामले की जांच अधिकारी बलजीत कौर का कहना है कि सोनू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।