फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert for Parents, Child Kidnapped from Kurali by Giving Icecream

सावधानः आइसक्रीम का लालच देकर बच्चे को उठाया, ऐसे बची जान, हर मां-बाप जरूर पढ़ें ये खबर

Mon, 08 Apr 2019 01:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली(मोहाली) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Apr 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Alert for Parents, Child Kidnapped from Kurali by Giving Icecream
बच्चे का अपहरण
एक शख्स ने आइसक्रीम का लालच देकर बच्चे को किडनैप कर लिया, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि अपहरणकर्ता उसे छोड़कर भाग गया। हर मां-बाप के लिए यह खबर पढ़ना जरूरी है, ताकि बच्चों को सुरक्षित रख सकें। मामला मोहाली का है। कुराली में सिंघपुरा चौक से शनिवार रात को 9 बजे आशीष जोत सिंह नामक बच्चे को अगवा किया गया।
विज्ञापन


बच्चे को पुलिस ने कुछ ही घंटों में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया, जबकि अपहरणकर्ता फरार होने में कामयाब हो गया। रविवार को एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पुलिस टीम ने आशीष को उसकी मां के हवाले कर दिया। एसएसपी ने बताया कि बच्चे से बात की जा रही है और जल्द ही अपहरणकर्ता को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी

भुल्लर ने बताया कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले आशीष जोत सिंह उर्फ आशु को आरोपी आइसक्रीम का लालच देकर चौधरी अस्पताल के सामने से कार में अगवा करके ले गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक जांच टीम बनाई। टीम को पता चला कि अपहरणकर्ता ने बच्चे की मां सतविंदर कौर को फोन करके दो लाख रुपये फिरौती मांगी है।

इसके बाद आरोपी का मोबाइल नंबर टीम को मिला। एसएसपी ने बताया कि रविवार को अपहरणकर्ता बच्चे को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। इसका पता तब चला, जब बच्चे ने स्टेशन पर किसी का फोन लेकर अपनी मां को फोन किया। इसके बाद डीएसपी डेराबस्सी को तुरंत अंबाला भेजा गया, जहां उन्हें बच्चा मिल गया।

फोटो वायरल होने के बाद छोड़ भागा

बच्चे को अगवा करने का मामला पुलिस ने शहरवासियों की मदद और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हल किया। रविवार दोपहर तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था। जब सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ आरोपी का वीडियो और एक संभावित फोटो वायरल होने लगा तो अपहरणकर्ता को इसकी भनक लग गई और वह बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।

सिंघपुरा चौक के साथ लगती दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी बच्चे को साथ लेकर घुमाते हुए दिखाई दे रहा है। एक दुकान से आरोपी आशीष और एक अन्य बच्चे को आइसक्रीम दिलाता है। यही वीडियो शहर में सभी के मोबाइल पर पूरा दिन वायरल होता रहा, जिसके बाद पुलिस बच्चे तक पहुंच गई।

रास्ते में बदल दी थी कार
जानकारी के मुताबिक, अपहरणकर्ता कुराली से एक मारुति कार में बच्चे को अगवा कर ले गया था। उसने रास्ते में अपनी मारुति कार छोड़ दी और दूसरी कार में अंबाला की ओर गया।
विज्ञापन

पेशे से मॉडल है अपहरणकर्ता

जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता मॉडलिंग करता है और उसका संबंध इस फील्ड के साथ जुडे़ शहर के कई युवाओं के साथ है। बताया जाता है कि वह कुराली में ही किराये के मकान में रह रहा है और हरियाणा के सोनीपत का निवासी है।

एक घंटे तक कार में घुमाया, रातभर रखा भूखा
बच्चे ने बताया कि अगवा करने वाला आरोपी अकेला था। वह उसे कार में बैठाकर ले गया और एक घंटे तक कार में घुमाता रहा। बाद में आरोपी बच्चे को किसी अज्ञात जगह पर ले गया, जहां रात भर उसे रखा गया। सुबह भी कुछ नहीं खिलाया।

बच्चे के पिता की हो चुकी है मौत
एसएसपी ने बताया कि बच्चे के पिता की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। बच्चा अपनी मां के साथ रिश्तेदार के पास रह रहा था। बच्चा काफी एक्टिव था। मां से मिलने के बाद बच्चे ने एसएसपी के पैर छूकर उनका शुक्रिया अदा किया।

बच्चे को मीडिया से रखा दूर
पुलिस और परिजनों ने बच्चे को मीडिया से दूर रखा है। एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भी बच्चे को मीडिया से बात नहीं करने दी गई। घर पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी बच्चे नहीं मिलने दिया गया।

कुछ और बच्चों को भी अगवा करने की हुई थी कोशिश

कुराली में बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय था। इससे पहले भी कुछ बच्चों को चॉकलेट और कुलचे खिलाकर झांसा दिया गया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस की जांच में रविवार को यह बात तब सामने आई, जब लोगों से पूछताछ की गई।

मोहल्ले के कुछ बच्चों ने बताया कि तीन चार दिन पहले उन्हें भी चॉकलेट और कुलचे खिलाने का प्रयास किया गया था। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें जल्द गिरोह को दबोच लेंगी। हमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इस पूरे ऑपरेशन की कमान एसएसपी ने खुद संभाली थी।

पहले भी बच्चे हो चुके हैं अगवा
जानकारी के मुताबिक, बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह काफी सक्रिय है। कभी यह आशा वर्कर बनकर तो कभी दोस्त बनकर वारदात करता है। कुछ समय पहले गांव बलौंगी में एक नवजन्मे बच्चे को आशा वर्कर अगवा करके ले गई थी। उसने बच्चे की मां को कहा था कि वह दवाई पिलाने ले जा रही है, जिसका आज तक सुराग नहीं लग पाया है।

यहीं नहीं कुछ दिन पहले मुंडी खरड़ में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला एक बच्चे को हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed