{"_id":"58d286234f1c1b2f4a1a41b2","slug":"akali-councilor-s-brother-accused-of-mining-zirakpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली पार्षद के भाई पर माइनिंग का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली पार्षद के भाई पर माइनिंग का आरोप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
Updated Wed, 22 Mar 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
अकाली पार्षद के भाई पर माइनिंग का आरोप
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वार्ड-12 के अकाली पार्षद अजायब सिंह के भाई काका सिंह के खिलाफ अवैध माइनिंग का मामला दर्ज किया है। बता दें कि शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पिछले वर्ष फरवरी माह में काका सिंह का क्रशर सील कर दिया गया था, पर कुछ समय बाद उसने नेताओं की शह पर दोबारा धंधे को शुरू कर दिया।
वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद माइनिंग विभाग ने मामले की शिकायत जीरकपुर थाने में दर्ज करवाई गई। इसके बाद मंगलवार देर रात ही पुलिस ने काका सिंह के खिलाफ अवैध माइनिंग के आरोप में मामला दर्ज किया। जिक्रयोग है कि गांव सनोली, नगला, पीरमुछल्ला आदि क्षेत्रों में नेताओं की आड़ में अवैध रूप से माइनिंग का धंधा जोरों पर है। इसकी सामाजिक संस्थाओं ने अधिकारियों को शिकायतें दी थी।
माइनिंग अफसर हरविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले लंबे समय से काका सिंह बिना मंजूरी रेत व बजरी की खुदाई करके जमीन को खोखला कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर की गई खुदाई वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। वहीं, खुदाई वाले स्थान की फोटोग्राफी करवाई गई और एक रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी गई। जिन्होंने कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाने के आदेश पारित कर दिए गए। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो जीरकपुर के अधीन आते क्षेत्र में अवैध माइनिंग करने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई करेगी।