फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   airport, high_alert, security status city beautiful, police and army on alert, Chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध, चंडीगढ़ में अलर्ट

Mon, 08 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Aug 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
airport, high_alert, security status city beautiful, police and army on alert, Chandigarh
high Alert - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को चार संदिग्धों के दिखाई देने की सूचना पर चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। शहर में यूपीएससी के एग्जाम में लगे पुलिस बल के बावजूद टेक्निकल एयरपोर्ट समेत शहर के मेन प्वाइंट जैसे सेक्टर-17 मार्केट, सेक्टर-43 और 17 बस अड्डे, रेलवे स्टेशन समेत कई जगह चेकिंग की गई।
विज्ञापन


साथ ही शहर की सीमाओं पर भी स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी नवदीप सिंह बराड़ के अनुसार सुबह अलर्ट जारी होने के बाद सबसे पहले टेक्निकल एयरपोर्ट और उसके आसपास के एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, सुबह-शाम और देर रात आईएसबीटी-17 और 43, रेलवे स्टेशन समेत सिटी के प्रमुख स्थलों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


सभी जगह संदिग्ध लोगों और उनके सामान की चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध तो नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी सिटी के अनुसार शहर की सीमाओं पर पुलिस को चौकस कर दिया गया है। सभी गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed