फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aipmt paper leak: network from haryana to rajasthan, uttar pradesh, uttrakhand

AIPMT लीकः 4 राज्यों में फैला नेटवर्क, मास्टरमाइंड कौन?

Tue, 05 May 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 05 May 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
aipmt paper leak: network from haryana to rajasthan, uttar pradesh, uttrakhand

जिला पुलिस ने एआईपीएमटी के पेपर लीक के खेल का खुलासा भले ही कर दिया है, लेकिन उसके मास्टर माइंड तक पहुंचना चुनौती है।

विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पिछले सीजन में ही दांगी ने 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और इस बार उसका टारगेट बड़े खेल का था। शायद ही कोई पेपर ऐसा होगा जिसे वह लीक नहीं करवाता।

एक बड़ी खासियत ये है कि वह अपने ही लोगों से बहुत कम मिलना पसंद करता है। मास्टर माइंड ने राजस्थान से बैठकर यूपी और उत्तराखंड तक अपने नेटवर्क को फैला रखा था।
विज्ञापन

50 लाख रुपये में हो जाता है पेपर लीक

aipmt paper leak: network from haryana to rajasthan, uttar pradesh, uttrakhand

सूत्रों के अनुसार आरोपी का पेपर लीक करवाने का तरीका भी बड़ा शातिर है। इस सारे खेल की जिम्मेदारी मास्टर माइंड की ही होती है। वह ऐसे प्राइवेट स्कूल देखता है, जिनमें परीक्षा केंद्र होता है।

मास्टर माइंड किसी भी स्कूल के प्रिंसिपल अथवा हेडमास्टर से संपर्क कर उनसे सौदा करता है। उन्हें 40 से 50 लाख रुपये का लालच देकर पेपर लीक करने की बात करता और साथ ही ये भी लालच देता है कि दो-तीन परीक्षार्थी वे खुद भी पकड़ लें और उन्हें पास करवाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।

ऐसे में एक स्कूल मालिक अथवा प्रिंसिपल को बैठे बिठाए एक-डेढ़ करोड़ रुपये तक की कमाई हो जाती है और मास्टर माइंड का काम हो जाता। सूत्रों के अनुसार इस तरह का पूरा काम यूपी व बिहार से ज्यादा आसानी से हो जाता है।

पेपर कहीं से लीक हो, सोल्व होता है राजस्थान में

aipmt paper leak: network from haryana to rajasthan, uttar pradesh, uttrakhand

आरोपियों ने ये भी खुलासा किया है कि मास्टर माइंड का मुख्य काम पेपर लीक करवाकर उसका सोल्यूशन करवाना है। इसके लिए वह राजस्थान में जाकर बैठ जाता है। वहीं पर उसने सबसे ज्यादा सेटिंग की हुई है और पेपर लीक करवाकर वहां से अपने किसी एक साथी के मोबाइल पर बता देता है।

इसके बाद वह किसी से संपर्क नहीं करता। उसने इस बार भी 22 अप्रैल से अपने साथियों से संपर्क बंद कर दिया था। खास बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों के पास सारे खेल में पैसा नकद नहीं आया बल्कि पैसा पेपर का रिजल्ट आने पर ही आता है।

विज्ञापन

पेपर वाले दिन ही लीक हो गया था पेपर

aipmt paper leak: network from haryana to rajasthan, uttar pradesh, uttrakhand

ऑल इंडिया प्री मेडिकल एग्जामिनेशन टेस्ट (एआईपीएमटी) का तीन मई को हुआ पेपर लीक हो गया था। पेपर पास कराने का सौदा 20-20 लाख में हुआ। इसका खुलासा हरियाणा पुलिस ने सोमवार को किया। पेपर लीक कराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि इस पूरी कड़ी का मास्टरमाइंड रूप कुमार दांगी अब भी गिरफ्त से दूर है।

पकड़े गए आरोपियों में से दो बीडीएस डॉक्टर, एक एमबीबीएस छात्र व एक अन्य व्यक्ति है। पूछताछ में पुलिस को इनसे फिलहाल नौ परीक्षार्थियों के रोल नंबर पुलिस को मिले हैं जिनका रोहतक में पेपर होना था। यह लोग पेपर दे पाए हैं कि नहीं इसकी जांच जारी है।

इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला है कि इन्होंने देशभर में करीब 200 परीक्षार्थियों को पास कराने का सौदा किया गया था। पानीपत के एक होटल में पेपर लीक कराने की रूपरेखा तैयार की गई थी। पकड़े गए चारों आरोपियों से मोबाइल फोन, युवक-युवतियों के अंडर गारमेंट्स (जिनमें ब्लूटूथ सहित अन्य हाईटेक उपकरण फिट थे) सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

चारों आरोपी ‌4 दिन के रिमांड पर

aipmt paper leak: network from haryana to rajasthan, uttar pradesh, uttrakhand

चारों आरोपियों को अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव के अनुसार तीन मई को हुए एआईपीएमटी के पेपर को लीक कराने के लिए कुछ लोग 30 अप्रैल को पानीपत के एक होटल में मीटिंग कर रहे थे।

इसकी सूचना पर कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगाए गए तो उनकी लोकेशन रोहतक में मिली। जांच में जुटी स्पेशल टीमों ने चार युवकों को ओमेक्स सिटी, झज्जर बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए आरोपियों में बीडीएस डॉ.भूपेंद्र सांगवान निवासी गुढ़ाना, भिवानी, डॉ.संजीत निवासी बसंत विहार रोहतक, पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस छात्र रवि निवासी गांव निमका, ग्रेटर नोएडा, यूपी और राजेश निवासी गद्दीखेड़ी शामिल हैं। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed