फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after shot to wife pharmacist commit suicide

पत्नी की हत्या के बाद फार्मासिस्ट ने की खुदकुशी

Tue, 08 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 08 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
after shot to wife pharmacist commit suicide

। पानीपत रोड स्थित गांव गढ़ी उजाले खां में रविवार देर रात गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने पहले पत्नी के पिता की शिकायत पर फार्मासिस्ट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। बाद में घटना में आरोपी की मौत के चलते मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। दोहरी वारदात से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण हुड्डा ने बताया कि पानीपत जिले के गांव जाटल निवासी सुल्तान सिंह ने छह महीने पहले अपनी बेटी निक्की की शादी गढ़ी उजाले खां निवासी दिलबाग सिंह (25) से की थी। शादी के बाद निक्की अपनी ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्की के ससुराल वालों से पता चला है कि रविवार शाम तक परिवार में किसी तरह का कोई झगड़ा या तनाव नहीं था। दिलबाग भी शांत लग रहा था। उसके चेहरे में किसी तरह का गुस्सा या परेशानी नहीं थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।

दिलबाग और उसकी पत्नी निक्की भी अपने कमरे में चले गए। देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज आई। घर के सदस्य जाग गए। सभी दिलबाग के कमरे की तरफ भागे तो फर्श पर खून फैला था। पति-पत्नी मृत पड़े थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों शवों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की मोचर्री में भेज दिया। सोमवार सुबह एफएसएल की टीम ने कमरे में जाकर सैंपल लिए।
 
छह महीने पहले हुई थी शादी
गढ़ी उजाले खां गांव निवासी दिलबाग (25) फार्मासिस्ट का काम करता था। छह महीने पहले मार्च में उसकी शादी पानीपत के जाटल गांव की निक्की से हुई थी। दिलबाग ने अपने पिता रामफल की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली क्यों मारी। बाद में स्वयं आत्महत्या किस कारण से की। परिजनों को यह अभी तक समझ नहीं आ रहा है।

 
क्या कहते हैं अधिकारी
जांच अधिकारी एसआई कृष्ण हुड्डा ने बताया कि मृतका निक्की के पिता सुल्तान सिंह के बयान पर पुलिस ने मृतक दिलबाग के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। बाद में आरोपी की मौत होने से पूरे मामले को आईपीसी की धारा-174 के तहत तब्दील कर दिया गया है। पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगा रही है कि दिलबाग ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम क्यों दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed